Batwara 1947: सिनेमाघरों में मचेगा गदर, Sunny Deol की दहाड़ से फिर कांपेगा पड़ोसी मुल्क; मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
Batwara 1947: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है, जो रोंखटे खड़े कर रहा है। ...और पढ़ें

बंटवारे की कहानी फिर दिखाएंगे सनी देओल
HighLights
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर रिलीजॉ
फिल्म में प्रीति जिंटा और करण देओल भी मुख्य भूमिका में
राजकुमार संतोषी निर्देशित, 14 अगस्त 2026 को होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की एक्टिंग का सिक्का फिर से बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि ऑडिएंस के दिलों में भी चल रहा है। बैक-टू-बैक हिट फिल्में देने के बाद एक बार फिर से सनी देओल सिनेमाघरों में गदर मचाने के लिए आ रहे हैं। आमिर खान के प्रोड्क्शन्स में बने वाली सनी देओल की आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है, जो देखने में बेहदम दमदार है।
रिलीज हुआ फिल्म का मोशन पोस्टर
सनी देओल (Sunny Deol) की इस फिल्म का इंतजार काफी वक्त से फैंस कर रहे हैं और इसी इंतजार का फल अब मेकर्स ने दे दिया है। आमिर खान (Aamir Khan) प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। मोशन पोस्टर के जरिए मेकर्स ने एक बड़ा और शानदार सरप्राइज दिया है।
यह भी पढ़ें- Batwara 1947 में साथ दिखेगी Sunny Deol और करण की जोड़ी, इस दिन आएगा स्पेशल प्रोमो

इस फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol Movies) मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इंटेंस, थ्रिलिंग और एक दर्दभरा अंदाज वाला ये पोस्टर सीधे दिलों को छू रहा है। पोस्टर में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा भी नजर आ रही हैं, जो उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा करण देओल भी पोस्टर में नजर आ रहे हैं, जो उनके बेटे के किरदार में हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी बंटवारे पर आधारित होगी, जिस तरह से फिल्म का टाइटल है, असल में कहानी भी उसी पर होगी। 1947 में हुए बंटवारे की कहानी को ही फिल्म में रखा गया है। 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) की कहानी एक ऐसे हीरो के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसने नफरत और डर के उस भयानक दौर में भी साहस का रास्ता चुना।
खबरें और भी
हालांकि इसको लेकर पूरी तरह से कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि सनी देओल के परिवार के इर्द-गिर्द ये कहानी घूमेगी। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म मेकर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) कर रहे हैं।
बीते सालों में कई कल्ट क्लासिक फिल्में देने के बाद, संतोषी अब एक बेहद दिलचस्प और झकझोर देने वाली कहानी लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म राजकुमार संतोषी और सनी देओल की उस आइकॉनिक जोड़ी की पूरे 30 साल बाद वापसी करा रही है, जिसने भारतीय सिनेमा को 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी अपने दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
In times of hatred and fear, he chose courage.
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) June 9, 2026
Watch #Batwara1947 in theatres from 14th August 2026.@iamsunnydeol @realpreityzinta @AzmiShabana @alifazal9 karandeol @sargam.singh44 @khhushihajare @kanikkakapur
@RajSantoshi @AKPPL_Official pic.twitter.com/WYnLAodPEB
फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा (Preity Zinta), करण देओल (Karan Deol), अली फजल (Ali Fazal), अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे स्टार्स नजर आएंगे। फिल्म का संगीत संगीतकार ए. आर. रहमान (AR Rahman) ने तैयार किया है और इसके गहरे बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। यह फिल्म देश के विभाजन के दिन को याद करते हुए 14 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज (Batwara 1947 Release) होगी।