अमीषा पटेल ने 'गदर' को बताया Dhurandhar से ज्यादा सफल फिल्म, बोलीं- हम अब भी आइकॉनिक...
Ameesha Patel ने 'गदर' की तुलना रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से करते हुए दावा किया कि 'गदर' और 'गदर 2' ने ज्यादा दर्शक जुटाए हैं। ...और पढ़ें

अमीषा पटेल ने गदर की तुलना धुरंधर से की
HighLights
अमीषा पटेल ने गदर की तुलना धुरंधर से की
गदर के 25 साल हुए पूरे
ब्लॉकबस्टर रही थी रोमांटिक-एक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं। फिल्म के इस बड़े पड़ाव पर पहुंचने के मौके पर इसमें सकीना का किरदार निभाने वालीं अमीषा पटेल ने फिल्म के रिलीज होने के बाद मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बारे में बात की और इसकी तुलना 'धुरंधर' से की।
पाकिस्तान से आते थे फोन
एक इंटरव्यू में, अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने बताया कि इस फिल्म ने उन्हें पाकिस्तान में बहुत बड़ा फैनबेस दिया और कहा, 'गदर (Gadar) की वजह से मुझे सबसे बड़ा पाकिस्तानी फैनबेस मिला। औरतें मेरे सेक्रेटरी को फोन करती थीं। किसी तरह नंबर मिलने पर, बुज़ुर्ग औरतों ने फोन करके कहा, ‘क्या अमीषा जी, पाकिस्तान को आपने रुला दिया, सकीना ने रुला दिया।’ फिर माता-पिता ने फोन करके कहा, ‘हमने अपनी बेटी का नाम सकीना रख दिया है।’ उन्हें गदर बहुत पसंद आई'।
-1781349604752.jpg)
यह भी पढ़ें- Ameesha Patel को 'कहो ना प्यार है' के दिनों की आई याद, ऋतिक रोशन संग थ्रोबैक फोटो शेयर कर कहा- 'मैं लकी...'
अमीषा पटेल ने 'गदर' की तुलना 'धुरंधर' से की
'गदर' के 25 साल पूरे होने से पहले, अमीषा ने कहा कि उन्हें लगता है कि 'गदर 1' और '2' को देखने वालों की संख्या 'धुरंधर 1' और '2' से कहीं ज्यादा थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'हम इस सफर में 25 साल बाद भी साथ हैं और अभी भी आइकॉनिक बने हुए हैं। हमारा दूसरा पार्ट भी आया, जिसने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सुनामी ला दी और आइकॉनिक बन गया।
-1781349614500.jpg)
अगर दोनों को मिला दें, तो 'गदर 1' और 'गदर 2' को देखने वालों की संख्या सबसे ज्यादा रही है, यहां तक कि 'धुरंधर 1' (Dhurandhar) और Dhurandhar 2 से भी ज्यादा। सिर्फ दर्शकों की संख्या के आधार पर, यानी असल में जितने लोगों ने दोनों फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख किया यह बात दिल को छू लेने वाली है।
खबरें और भी
गदर 2001 में रिलीज हुई थी और इस साल इसे रिलीज हुए इसने 25 साल पुरे कर लिए हैं वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा धुरंधर के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। जिसमें रणवीर सिंह ने लीड रोल निभाया है।