विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनियाभर में गूंजेगा 'जय श्री राम', रणबीर कपूर की Ramayana के ट्रेलर रिलीज की डेट हुई फाइनल

Published: Sat, 11 Jul 2026 04:06 PM (IST)

Ramayana Part 1 Trailer: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पार्ट 1 का धमाकेदार ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने तारीख का ऐलान कर दिया है।

रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर कब होगा रिलीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर कब होगा रिलीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) का पहला पार्ट इसी साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगा। फिल्म की ग्रैंड रिलीज से पहले इसका मोस्ट अवेटेड ट्रैलर आने वाला है। मेकर्स ने रिवील कर दिया है कि फिल्म का ट्रेलर बड़े पर्दे पर कब दस्तक देगा।

रामायण पार्ट 1 का टीजर इसी साल के शुरुआत में शेयर की गई थी, जिसमें भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor As Rama) की पहली झलक नजर आई थी। फिल्म में कई अहम सीन्स की झलकियां थीं, लेकिन किसी और का लुक रिवील नहीं हुआ था।

कब रिलीज होगा रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर?

अब रामायण पार्ट 1 के ट्रेलर में मुख्य किरदारों की पहली झलक देखने को मिलेगी। शनिवार को मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है। मेकर्स ग्लोबल ऑडियंस को रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर 24 जुलाई को दिखाने वाले हैं। जी हां, फिल्म का ट्रेलर इसी महीने की 24 तारीख को जारी होने वाला है।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट देते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "हजारों सालों से रामायण ने धर्म, मर्यादा, साहस और करुणा के अपने हमेशा रहने वाले आदर्शों से पीढ़ियों को प्रेरित किया है। अब यह एक नई यात्रा शुरू करता है। भारत के सबसे महान महाकाव्यों में से एक जिसे दुनिया के सामने ऐसे पैमाने पर पेश किया गया है, जैसा भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं किया गया।"

कब रिलीज होगी रामायण?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण दो पार्ट में रिलीज हो रही है। पहला पार्ट इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाला है। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। बात करें स्टार कास्ट की तो रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल और यश मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana को लेकर आई खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा पौराणिक फिल्म का ट्रेलर?

यह भी पढ़ें- मुंबई छोड़ दिल्ली की इस जगह पर Ramayana का ट्रेलर लॉन्च करेंगे Ranbir? सेटअप से लेकर रिलीज डेट की हर अपडेट