Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    11 साल पहले खतरनाक सीन के लिए राजी नहीं थे Ranbir Kapoor, डायरेक्टर के कहने पर लिया था रिस्क

    Updated: Sun, 24 May 2026 06:00 PM (IST)

    रणबीर कपूर की 11 साल पुरानी फिल्म के निर्देशक ने हाल ही में एक खतरनाक सीन को लेकर खुलासा किया है। ...और पढ़ें

    अभिनेता रणबीर कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    अभिनेता रणबीर कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. रणबीर कपूर की इस मूवी से जुड़ा किस्सा

    2. 11 साल पहले सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

    3. अब जाकर डायरेक्टर ने खोला राज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार रणबीर कपूर की एक कल्ट मूवी को लेकर उसके डायरेक्टर ने हैरान करने वाला खुलासा किया है।

    जब फिल्म की स्क्रिप्ट से बाहर एक दूसरे सीन के लिए एक्टर को एक खतरनाक सीन को फिल्माने के लिए राजी किया गया था, जिसकी शूटिंग के लिए रणबीर पहले राजी नहीं थे। पूरा मामला क्या था, आइए जानते हैं- 

    रणबीर कपूर की वो फिल्म

    जब वी मेट तथा रॉकस्टार फिल्मों के निर्देशक इम्तियाज अली उन फिल्मकारों में हैं, जो स्क्रिप्ट से अलग जाकर शूटिंग के दौरान बदलाव करते रहते हैं। उनकी 2015 में आई फिल्म तमाशा में अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अहम भूमिकाओं में थे।

    यह भी पढ़ें- नितेश तिवारी ने क्यों रणबीर कपूर की ‘Ramayana’ को बताया डरावना? बोले- ‘एक बड़ी नैतिक जिम्मेदारी...’

    TAMASHA MOVIE

    इस फिल्म में एक सीन है, जिसमें कार में सफर के दौरान सूर्यास्त के समय रणबीर एक पहाड़ की ऊंची चट्टान पर जाकर एकांत में बैठते हैं। थोड़ी दूर बैठी दीपिका उन्हें देखती और मुस्कुराती हैं। पूरे सीन में कोई संवाद नहीं है, लेकिन फिर भी इसकी खूबसूरती लोगों को याद रह जाती है। यह सीन इम्तियाज की स्क्रिप्ट में नहीं था।

    RANBIR KAPOOR

    वह बताते हैं- वह तो अपने आप हो गया। हमें उस ऊंची चट्टान पर नहीं जाना था, क्योंकि वह खतरनाक था। जब मेरे मन में इस सीन का विचार आया, तो देखने के लिए पहले मैं चट्टान तक चलकर गया। जब मैं वहां पहुंच गया, तो मैंने कहा अभी रणबीर को बुलाओ, ये शॉट लेना है। वह देखकर रणबीर कहने लगे कि नहीं सर, मैं ऊपर नहीं चढूंगा। मुझे डर लगता है।

    खबरें और भी

    मैंने कहा कि कोई बात नहीं, पर थोड़ा पास तो आओ। ऐसे कहते-कहते वो बेचारे वहां आ ही गए। वो वहां बैठे। फिर दीपिका भी आ गईं। मैंने कहा आप भी यहां क्यों नहीं बैठ जाती हैं, वह बैठी, और मैंने बिना कुछ कहे ही कैमरा रोल करना शुरु कर दिया। उस सीन में उन्होंने बस उस खामोशी को महसूस किया है।

    इस मूवी में नजर आएंगे रणबीर कपूर

    बात की जाए रणबीर कपूर की अगली फिल्म की तरफ तो उसका नाम रामायणम पार्ट- 1 है, जिसे इस साल दीवाली के खास अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। जबकि फिल्म का दूसरा भाग अगले साल 2027 में दीवाली पर ही रिलीज होगा।

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट की रिलीज पर लटकी तलवार, बदल सकती है Ranbir Kapoor की रामायण की डेट