विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana के ट्रेलर रिलीज से पहले बिगड़ी Ranbir Kapoor की तबीयत, बेटी राहा की वजह से हुआ एक्टर को इन्फेक्शन?

Published: Thu, 16 Jul 2026 02:11 PM (IST)

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण-पार्ट 1' का ट्रेलर 18 जुलाई को दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, उससे पहले ही एक्टर की तबीयत बिगड़ गई है।

'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च से पहले रणबीर को हुआ इन्फेक्शन/ फोटो- Instagram

'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च से पहले रणबीर को हुआ इन्फेक्शन/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण-पार्ट 1' (Ramayana Part 1) को लेकर कमर कस चुके हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 18 जुलाई को दिल्ली में लॉन्च होने वाला है। मेकर्स ग्रैंड लेवल पर माइथोलॉजिकल फिल्म का ट्रेलर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर की थोड़ी तबीयत bigad बिगड़ गई है। अभिनेता के तबीयत बिगड़ने की वजह कोई और नहीं, बल्कि उनकी बेटी राहा हैं।

राहा से हुआ रणबीर को इंफेक्शन

हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) को कंजंक्टिवाइटिस हो गया है। 'रामायण' एक्टर को यह इन्फेक्शन उनकी बेटी राह से हुआ है। दूसरे माता-पिता की तरह रणबीर कपूर भी अपनी बेटी की देख-रेख में पूरा समय बिताते हैं। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राहा को कंजंक्टिवाइटिस हुआ था, जो फैलता है। ऐसे में जब रणबीर बेटी के कांटेक्ट में आए, तो उन्हें भी यह इन्फेक्शन हो गया।

रणबीर के करीबी सूत्र ने कहा, "रणबीर को कंजंक्टिवाइटिस हो गया है, जो उनकी बेटी को पहले से हुआ था। जब वह संपर्क में आए, तो इससे इन्फेक्शन उन्हें भी फैल गया।

ranbir-raha

इन्फेक्शन के साथ कमिटमेंट पूरा करेंगे रणबीर कपूर

यह रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता ने आंखों में इन्फेक्शन के बावजूद अपना कमिटमेंट पूरा करने का निर्णय लिया है। रणबीर कपूर 18 जुलाई को यश, नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ दिल्ली के भारत मंडपम ऑडिटोरियम में मौजूद रहेंगे। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि वह आंखों पर काला चश्मा लगाकर आएंगे, ताकि उनके सम्पर्क में आने से यह इन्फेक्शन किसी और को ना फैले।

_ - 2026-07-16T140638.789

फिल्म रामायण की बात करें तो, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दो हिस्सों में बनाया गया है। जहां फिल्म का पहला पार्ट दीवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगा, वहीं दूसरा पार्ट 2027 में आएगा। मूवी में रणबीर कपूर ने जहां 'श्रीराम' का किरदार अदा किया है, तो वहीं रवि दुबे 'लक्ष्मण' बने हैं। इसके अलावा मूवी में यश 'रावण', सनी देओल 'महाबलि हनुमान', अरुण गोविल 'राजा दशरथ' के किरदार में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana के लिए बनाया गया मास्टर प्लान, मेकर्स फैंस को देंगे डबल सरप्राइज

यह भी पढ़ें- 'भारतीयों के लिए नहीं बनाया...' 4000 करोड़ की Ramayana अगर होती है फ्लॉप? निर्माता का शॉकिंग रिएक्शन