Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayana का 'हनुमान' बनने पर भावुक हुए Sunny Deol, आंखों में आंसू लिए किया 'राम भक्त' का जिक्र

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 08:20 AM (IST)

    फिल्म रामायाण के ट्रेलर रिलीज से पहले एक इवेंट में अभिनेता सनी देओल ने मूवी में भगवान हनुमान बनने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ...और पढ़ें

    सनी देओल का रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    सनी देओल का रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. रामायण में हनुमान बने सनी देओल

    2. पहली बार किरदार को लेकर बोले

    3. इस दिन रिलीज होगा रामायाण का ट्रेलर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक नितेश तिवारी की अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण (Ramayana) का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। शनिवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले नई दिल्ली में मौजूद भारत मंडपम में प्रथम संकल्प इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म की कास्ट के साथ-साथ मेकर्स और अन्य सेलेब्स भी मौजूद रहे।

    इस मौके पर फिल्म रामायाण में भगवान हनुमान की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने पहली बार अपने कैरेक्टर को लेकर चुप्पी तोड़ी और भावुक होते हुए बड़ा बयान दिया है। आइए जानते हैं कि सनी ने हनुमान बनने पर क्या कहा है। 

    हनुमान बनने पर बोले सनी देओल

    रामायण फिल्म को लेकर सुर्खियां उस वक्त काफी तेज हुई थीं, जब सनी देओल का नाम इस मूवी से जुड़ा। भगवान हनुमान के किरदार के लिए मेकर्स ने काफी तलाश की और अंत में जाकर सनी पाजी के नाम पर मुहर लगी। खुद सनी देओल पर्दे पर भगवान हनुमान की भूमिका अदा करने के लिए उत्साहित हैं और दिल्ली में हुए प्रथम संकल्प इवेंट के दौरान उन्होंने इस मामले पर खुलकर बात की। हालांकि, इस दौरान वह इमोशनल नजर आए और आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा- 

    यह भी पढ़ें- 'किसको लिया है माता सीता के रूप में...', Ramayana में साई पल्लवी की कास्टिंग पर भड़के Annu Kapoor

    sunnydeol

    सच कहूं तो, मैंने अभी इस फिल्म पर बहुत कम काम किया है। अभी लंबा सफर तय करना बाकी है। मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे हनुमान जी का किरदार निभाने का ये बड़ा अवसर मिला है। मैं उन्हें सही ढंग से दिखाने की पूरी कोशिश करुंगा। हनुमान जी का किरदार निभाना आसान नहीं है। लेकिन मुझे पता है कि मुझे इसमें बहुत मजा आएगा। वे चंचल, मासूम और शक्तिशाली हैं। हर कोई उन्हें पसंद करता है और सबसे बड़ी बात, वह भगवान राम के भक्त हैं।

    खबरें और भी

    sunny deol as hanuman (2)

    इस तरह से सनी देओल ने फिल्म रामायाण में बजरंग बली का किरदार अदा करने को लेकर अपनी राय रखी है। बता दें कि फिल्म के टीजर में सनी के झलक देखने को नहीं मिली थी, लेकिन ट्रेलर में उनका हनुमान अवतार जरूर नजर आएगा। 

    फिल्म की अन्य कास्ट भी उत्साहित

    प्रथम संकल्प इवेंट में रामायण फिल्म की अन्य कास्ट जैसे रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे कई कलाकार भी शामिल रहे। इस दौरान मूवी में राम का किरदार निभाने वाले रणबीर, माता सीता की भूमिका में नजर आने वालीं साई और रावण के कैरेक्टर को प्ले करने वाले यश ने खुद को सौभाग्यशाली बताया कि वे इस पौराणिक कहानी वाली फिल्म का हिस्सा बनें। 

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana को मिले 'महादेव', ये मशहूर सितारा निभाएगा शिव का किरदार?