हॉलीवुड फिल्म The Odyssey की रणबीर कपूर की Ramayana से क्यों हो रही तुलना? क्लाइमेक्स सीन ने खींचा लोगों का ध्यान
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' का क्लाइमेक्स सीन भारतीय दर्शकों को रामायण में भगवान राम के धनुष तोड़ने की याद दिला रहा है। ...और पढ़ें
-1784202353696_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिस्टोफर नोलन (Chritopher Nolan) की फिल्म 'द ओडिसी' (The Odyssey) अपनी ग्लोबल रिलीज से पहले ही भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर एक अलग ही चर्चा छिड़ चुकी है।
एडवांस बुकिंग में किया धांसू कलेक्शन
वहीं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी कमाल कर दिया। एनडीवी को दिए एक इंटरव्यू में ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने बताया कि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' ने भारत में पहले वीकेंड के लिए बिकी टिकटों से तकरीबन 18 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है।
वहीं अब इसकी तुलना हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण से भी हो रही है। कई लोग ग्रीक महाकाव्य के एक अहम हिस्से को रामायण से मिलता-जुलता मान रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स का मानना है कि नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म,जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं उसमें इसी तरह के सीन की झलक दिखाई दे रही है। क्या है ये पूरा मामला? आइए जानते हैं।
The bow contest:
— ಮರುಳ ಸಿದ್ದೇಶ್ | Marula Siddesh (@ThisIsSiddesh) July 14, 2026
In Valmiki’s Ramayana, Rama lifts and snaps Lord Shiva’s bow to marry Sita.
In Holmer’s Odyssey, Odysseus returns home in disguise strings his own bow to win back Penelope.
Ancient Greek mythology and Indian mythology sharing the same trope is fascinating. pic.twitter.com/gTS8vYiBXM
दर्शकों ने क्या ढूंढ़ी समानता
व्यूअर्स का मानना कि द ओडिसी के क्लाइमैक्स में ओडिसियस अपनी पहचान फिर से हासिल करता है। वह अपने मशहूर धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाता है और एक कतार में रखी कुल्हाड़ियों के बीच से तीर चलाता है। यह होमर के महाकाव्य का एक अहम पल है।
इस दृश्य ने कई भारतीय दर्शकों को रामायण में सीता के स्वयंवर के दौरान भगवान राम द्वारा दिव्य धनुष उठाने और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाने की घटना की याद दिला दी है। दोनों दृश्यों में दिख रही समानता की वजह से ऑनलाइन इनकी काफी तुलना की जा रही है। यह फिल्म 17 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।