136 किलो के कैमरे ने की The Odyssey की शूटिंग, डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने बताई इनसाइड डिटेल्स
ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने अपनी लेटेस्ट फिल्म द ओडिसी को लेकर इनसाइड डिटेल्स साझा की है। ...और पढ़ें
-1784170607243_m.webp)
द ओडिसी की शूटिंग (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सिनेमाघरों में रिलीज हुई द ओडिसी
क्रिस्टोफर नोलन की लेटेस्ट फिल्म
इस कैमरे से शूट हुई है अंग्रेजी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्कर विनर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की लेटेस्ट फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। अंग्रेजी महाकाव्य पर बनी द ओडिसी के प्रमोशन के लिए नोलन ने कोई कसर नहीं छोड़ी है और वह इसके लिए भारत भी आए।
इस दौरान क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) एक ऐसा राज खोला है, जो अक्सर फिल्ममेकर्स बताने से कतराते हैं। नोलन के मुताबिक उन्होंने द ओडिसी की शूटिंग 136 किलोग्राम के कैमरे के साथ की थी। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
इस कैमरे से हुई द ओडिसी की शूटिंग
हाल ही में द ओडिसी के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन भारत आए और मुंबई में उन्होंने अपनी इस नई फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया। इस दौरान नोलन ने दैनिक जागरण को इंटरव्यू दिया और द ओडिसी को लेकर खुलकर बात की है। द ओडिसी के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन से दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव ने पूछा-
यह भी पढ़ें- The Odyssey Review: जबरदस्त है 'द ओडिसी' का क्लाइमैक्स, ऑस्कर वाली है एक्टर्स की एक्टिंग; पढ़ें रिव्यू
-1784170963313.jpg)
तकनीकी की ऐसी कौन सी सीमा सिनेमा में है, जिसे आप चाहते हैं कि उससे इंजीनियर उसका हल निकालें, क्योंकि इसलिए नहीं कि वह असंभव है, बल्कि इसलिए क्योंकि वह कहानी कहने की संभावनाओं को लिमिटेड करती है।
इस पर जवाब देते हुए नोलन ने कहा है- इस सवाल का जवाब देना थोड़ा मुश्किल है। हमने आईमैक्स (IMAX) तकनीकी को काफी हद तक आगे की तरफ बढ़ाया है। इस तकनीकी की अपने आप में कई सारीं खूबियां वाकई शानदार हैं। लेकिन अभी भी हमें एक बहुत बड़े और भारी कैमरे के साथ काम करना पड़ता है, जिसका वजन 300 पाउंड (करीब 136 किलोग्राम) से भी अधिक होता है और इसके मैनेज करना उतना ही कठिन होता है। इसके अलावा, कैमरे की मैगजीन में फिल्म की क्षमता भी काफी कम होती है।
खबरें और भी

इस तरह से द ओडिसी के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने फिल्म की शूटिंग को लेकर अहम जानकारी साझा की है। अब जरा सोचिए की 136 किलोग्राम के कैमरे के साथ मूवी की शूटिंग करना कितना कठिन कार्य होता होगा।
भारत में एक दिन पहले आई द ओडिसी
यूं तो क्रिस्टोफर नोलन की बहुचर्चित फिल्म द ओडिसी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में 17 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा। लेकिन भारत में नोलन की द ओडिसी एक दिन पहले आ गई है और 16 जुलाई यानी आज से इस हॉलीवुड फिल्म को थिएटर्स में प्रदर्शित कर दिया गया है।