4000 करोड़ की Ramayana के लिए रणबीर ने किया था एक बड़ा बदलाव, 'राम' के किरदार को बताया सबसे ज्यादा चैलेंजिंग
Ramayana के लिए रणबीर कपूर ने अपनी लाइफस्टाइल में एक बहुत बड़ा बदलाव किया। जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में कॉमिक कॉन इवेंट में बताया। ...और पढ़ें
-1784891918405_m.webp)
रामायण के लिए रणबीर ने कैसे की तैयारी?
HighLights
रामायण के लिए रणबीर ने कैसे की तैयारी?
राम के किरदार को बताया सबसे चैलेंजिंग
अपनी लाइफस्टाइल में किया सबसे बड़ा बदलाव
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर ने भारतीय फिल्मों में कई ऐसे किरदार निभाए हैं जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा है लेकिन किसी हिस्टोरिकल माइथोलॉजिकल किरदार में दर्शक उन्हें पहली बार देखेंगे। रामायण में राम के रूप में रणबीर को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रणबीर के लिए चैलेंजिंग रहा राम का किरदार
वैसे तो दर्शकों को एक्साइटमेंट के साथ इस किरदार के लिए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से काफी उम्मीदें हैं वहीं रणबीर ने भी इस कैरेक्टर में ढलने के लिए पुरजोर मेहनत की है। एक्टर का मानना है कि भगवान राम का किरदार निभाना उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी रामायण फिल्म में, एक्टर दुनिया भर के करोड़ों हिंदुओं द्वारा पूजे जाने वाले देवता की भूमिका निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'कर्ली बालों वाली सीता...' Ramayana में साई पल्लवी के किरदार पर दीपिका चिखलिया की टिप्पणी, अरुण गोविल को किया सपोर्ट
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में रामायण (Ramayana) पैनल के दौरान, रणबीर अपने को-स्टार यश, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के साथ नजर आए। इवेंट के दौरान 'फैनवर्सेशन' से बात करते हुए, एक्टर ने भगवान राम का किरदार निभाने के लिए की गई जबरदस्त तैयारी के बारे में बताया।
#RanbirKapoor's preparations for #Ramayana
— RK (@Varun_RK88) July 24, 2026
"Met with a lot of scholars. I practiced yoga for 2 years. I had a guru called Suvir who used to sit and meditate with me for hours and really get me closer to the teachings of Lord Rama" - Ranbir Kapoor pic.twitter.com/sLpO3Coddu
राम के किरदार में ढलने के लिए क्या था जरूरी?
उन्होंने इस बातचीत में ये भी खुलासा किया कि क्या इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कोई बड़ा शारीरिक बदलाव शामिल था। रणबीरने जोर दिया कि मानसिक और आध्यात्मिक सफर कहीं ज्यादा जरूरी था। उन्होंने कहा, 'मुझे हमेशा लगता है कि उस तरह की तैयारी, जैसे बॉडी बनाना या एक्शन और डांस करना, आसान होती है क्योंकि वे चीजें ऊपरी होती हैं। लेकिन इस उम्र और जिंदगी के इस पड़ाव पर भगवान राम की फिलॉसफी को गहराई से समझना इस किरदार को निभाने के लिए बहुत जरूरी था।
खबरें और भी
एक्टर ने क्या किया सबसे बड़ा बदलाव?
एक्टर ने बताया कि उनकी तैयारी की प्रोसेस में गहरी स्टडी, विद्वानों से मार्गदर्शन और सालों का आध्यात्मिक अनुशासन शामिल था। किरदार की सोच को समझने के अपने तरीके के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने बहुत कुछ पढ़ा और कई विद्वानों से मुलाकात की। मैंने दो साल तक योग का अभ्यास किया। मेरे एक गुरु थे, सुवीर, जो मेरे साथ घंटों बैठकर ध्यान करते थे ताकि मैं भगवान राम की शिक्षाओं के सचमुच करीब आ सकूं। असल में ग्रंथों को समझना जरूरी है क्योंकि हमारे पास इसके कई वर्शन और अलग-अलग रूप मौजूद हैं'।
रामायण की टीम सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फिल्म के ट्रेलर की ग्लोबल लॉन्चिंग के लिए भी पहुंची थी। हालांकि, शुक्रवार सुबह 8 बजे होने वाली लॉन्चिंग से कुछ घंटे पहले ही इसे टाल दिया गया। सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी देते हुए प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने लिखा, 'आज हमारी 'रामायण' के लिए एक बहुत खास पल है; सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप से रामायण को दुनिया भर में ले जाने का मेरा सपना अब सच हो रहा है। इसी वजह से, हम अब इसका ट्रेलर बाद में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करेंगे'।
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'रामायण' को दो हिस्सों वाली सिनेमैटिक गाथा के तौर पर रिलीज किया जा रहा है। इसका पहला हिस्सा इस साल नवंबर में सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं, जबकि साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में रवि दुबे, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर जैसे कलाकार भी शामिल हैं।