'कंगुवा के सीन जैसा...' Ramayana के इवेंट में हुई डांस परफॉर्मेंस से नाराज हुए लोग, इंटरनेट पर कर डाली ट्रोलिंग
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में 'रामायण' (Ramayana) के शोकेस ने फैंस को खूब प्रभावित किया लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा को विषय कुछ और ही है। स्टेज पर हुई ए ...और पढ़ें

'रामायण' के कॉमिक कॉन इवेंट के वीडियो वायरल
HighLights
'रामायण' के कॉमिक कॉन इवेंट के वीडियो वायरल
नेटिजन्स ने वायरल डांस की आलोचना की
मेकर्स ने टाली 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में रामायण की भव्य प्रस्तुति को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इवेंट में कुछ ऐसा भी हुआ जिसने दर्शकों को निराश किया। पैनल के बाद हुई डांस परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया यूजर्स ने आलोचना की; उन्हें लगा कि यह इस महाकाव्य की सांस्कृतिक जड़ों से मेल नहीं खाती।
जब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), यश (Yash), नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) और नमित मल्होत्रा ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में 'रामायण' की एक खास झलक दिखाई, तो पैनल डिस्कशन के बाद एक परफॉर्मेंस भी हुई। हालांकि, यह परफॉर्मेंस ट्रेलर या फिल्म से कोई मेल नहीं खाती और इसीलिए सोशल मीडिया पर इसकी खूब आलोचना हो रही है।
यह भी पढ़ें- 'कर्ली बालों वाली सीता...' Ramayana में साई पल्लवी के किरदार पर दीपिका चिखलिया की टिप्पणी, अरुण गोविल को किया सपोर्ट
लोगों ने कंगुवा से की परफॉर्मेंस की तुलना
एक यूजर ने परफॉर्मेंस की आलोचना करते हुए लिखा, 'आप विदेशी डांसर्स से ऐसा डांस क्यों करवा रहे हैं जिसका रामायण (Ramayana) से कोई लेना-देना ही नहीं है? वह परफॉर्मेंस बिल्कुल 'कंगुवा' फिल्म के किसी हटाए गए सीन जैसी लग रही थी। इसके पीछे क्या सोच थी?'
That performance at the Comic Con event 🙈
— ANMOL JAMWAL (@jammypants4) July 24, 2026
Why the hell would you have foreign dancers performing a dance piece that has absolutely nothing to do with #Ramayana
That performance straight up looked like a deleted scene from Kanguva. What’s the thought process behind it?
Face…
एक और यूजर ने ट्रेलर की तारीफ की लेकिन डांस सीक्वेंस को लेकर निराशा जताई। उन्होंने कहा, 'रामायण SDCC पैनल पर प्रतिक्रिया: ट्रेलर जबरदस्त है, लेकिन डांस परफॉर्मेंस ने निराश किया! कास्ट और क्रू बहुत उत्साहित थे, लेकिन आखिर में हुआ डांस परफॉर्मेंस बहुत निराशाजनक था। भारत में हजारों खूबसूरत डांस फॉर्म हैं, तो फिर इसी को क्यों दिखाया गया?'
खबरें और भी
What is this garbage?
— Just a Nerd (@Movie__Fans) July 24, 2026
There are many other beautiful cultural art forms they could have to the attendees for RAMAYANA
But they decided to show this, no wonder the attendees were disappointed
BOLLYWOOD always keeps insluting India at the Global Level#Ramayana #SDCC pic.twitter.com/TdmFYFFguV
एक यूजर ने परफॉर्मेंस के चुनाव पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'यह क्या बकवास है? रामायण (Ramayana) के लिए दर्शकों को दिखाने के लिए कई और सुंदर सांस्कृतिक कला रूप हो सकते थे। लेकिन उन्होंने इसे दिखाने का फैसला किया। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि दर्शक निराश हुए'।
Yet another disappointment. It’s understandable why Hijabi Bounder called this out as the worst the dance performance felt completely out of place and resembled an African folk dance rather than a traditional representation of #Ramayana
— Siddhesh 👿 (@DeelipSiddhesh) July 24, 2026
I wonder what impression this gave the…
आगे बढ़ी ट्रेलर लॉन्च की डेट
बता दें दिल्ली में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट की वजह से रामायण के ट्रेलर रिलीज की डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था। देरी की पुष्टि करते हुए, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि सोनी पिक्चर्स फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर शामिल हो गया है, जिससे इसे बड़े पैमाने पर बनाने का रास्ता साफ हो गया है। नमित ने यह भी संकेत दिया कि छात्रों के चल रहे विरोध-प्रदर्शन भी इसे टालने की वजहों में से एक थे।
रामायण इवेंट के बारे में
इस इवेंट में, टीम ने फिल्म के विजन, इसके स्केल और इस कालजयी महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने के लिए की गई कोशिशों के बारे में बात की। रणबीर कपूर के अलावा, फिल्म में साई पल्लवी सीता के रोल में, यश रावण के रोल में, सनी देओल हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे।
रामायण दो पार्ट में बन रही है, फिल्म का पहला पार्ट दीवाली 2026 में और दूसरा पार्ट 2027 दीवाली पर रिलीज होगा।
यह भी पढ़ें- स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच Ramayana का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन, मेकर्स ने बताई वजह; अब इस दिन होगा रिलीज?