Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच Ramayana का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन, मेकर्स ने बताई वजह; अब इस दिन होगा रिलीज?

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 08:42 AM (IST)

    Ramayana Trailer: रणबीर कपूर और यश स्टारर पौराणिक फिल्म रामायण का आज ट्रेलर रिलीज होना था, जो अब नहीं होगा। जानिए इसकी वजह... ...और पढ़ें

    रामायण का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    रामायण का ट्रेलर हुआ पोस्टपोन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर दुनियाभर में बज है। फिल्म का ट्रेलर आज यानी 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होना था और इसकी तैयारी हो चुकी थी।

    मगर ट्रेलर रिलीज से चंद घंटे पहले ही मेकर्स को यह फैसला बदलना पड़ा। जी हां, रामायण का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर (Ramayana Trailer) अब पोस्टपोन कर दिया गया है। खुद प्रोड्यूसर ने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है और साथ ही वजह भी बताई है।

    आज आने वाला था रामायण का ट्रेलर

    नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए चंद घंटे पहले रामायण के ट्रेलर पोस्टपोन की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "आज हमारी रामायण के लिए एक बहुत खास है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप से रामायण को दुनियाभर में ले जाने का मेरा सपना सच हो रहा है।"

    मेकर्स ने किया पोस्टपोन

    नमित मल्होत्रा ने पोस्टपोन किए जाने को लेकर कहा, "इसीलिए हम अब अपना ट्रेलर बाद में दुनिया भर में लॉन्च करेंगे। भारतीय सिनेमा के 100 से ज्यादा सालों के इतिहास में यह गर्व का पल होगा, जब रामायण को किसी बड़ी ग्लोबल हॉलीवुड फिल्म की तरह पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा। यह इसलिए खास है क्योंकि यह दुनिया भर के लोगों के लिए हमारे कल्चर और हमारी कहानियों की समृद्धि को नए गर्व और उत्साह के साथ जानने का मौका देता है।"

    खबरें और भी

     Ramayana Trailer Postponed

    रामायण का ट्रेलर क्यों हुआ पोस्टपोन?

    नमित मल्होत्रा ने आगे कहा, "मैं उन सभी फैन्स और रामायण में विश्वास रखने वालों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इसे मुमकिन बनाने में मदद की। हमारे देश के युवा ही हमारा भविष्य हैं। आइए हम सब मिलकर अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए अपनी सबसे अच्छी कोशिश करें।" 

    कब रिलीज होगा रामायण का ट्रेलर?

    मालूम हो कि देशभर में NEET Paper Leak मामले को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। फिल्मी सितारे भी स्टूडेंट्स के साथ खड़े होकर उनका सपोर्ट कर रहे हैं। नमित मल्होत्रा ने भी स्टूडेंट्स के लिए ही फिल्म का ट्रेलर पोस्टपोन कर दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो 31 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो सकता है। फिलहाल, मेकर्स ने डेट रिवील नहीं की है। 

    यह भी पढ़ें- ए.आर. रहमान और हंस जिमर का संगीत, कुमार विश्वास के बोल; त्रेता युग की अलौकिक अनुभूति कराएगा Ramayana का ये गीत

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana में कौन निभा रहा किसका किरदार? 'पंचायत' के 'प्रह्लाद चाचा' भी हैं फिल्म का अहम हिस्सा