Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या होता अगर Ramayana में अमीषा पटेल बनतीं सीता? एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट; बोलीं- 'एडवांस बुकिंग में ही धमाका...'

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 06:55 PM (GMT+05:30)

    अमीषा पटेल ने नितेश तिवारी की 'रामायण' में सीता के रोल के लिए फैन्स की कास्टिंग पर प्रतिक्रिया दी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायण (Ramayana) के ट्रेलर ने कई मायने में उत्सुकता पैदा कर दी है। कहीं इसकी कास्टिंग को लेकर तो कहीं इसके वीएफएक्स पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया में कई तरह की फैन थ्योरी चल रही हैं।

    अमीषा पटेल ने सीता के रोल पर किया रिएक्ट

    अब एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने उन फैन्स की बात पर रिएक्ट किया है जिनका मानना है कि नितेश तिवारी की 'रामायण' में उन्हें सीता के रोल के लिए कास्ट किया जाना चाहिए था। अमीषा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का जवाब दिया जिसमें कहा गया था कि वह और ऋतिक रोशन राम-सीता की बेहतरीन जोड़ी बनते।

    यह बातचीत तब शुरू हुई जब एक फैन ने अमीषी की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा, 'भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म 'रामायण' पर आपकी प्रतिक्रिया और तारीफ बहुत प्यारी है, लेकिन हम फैन्स चाहते हैं कि 'रामायण' में ऋतिक-अमीषा की जोड़ी हो और अमीषा सीता का किरदार निभाएं।'

    एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब

    इस पोस्ट का अमीषा ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'अगर यह रामायण होती तो अभी से ही इसकी एडवांस बुकिंग चालू हो गई होती। मजाक कर रही हूं, मुझे यकीन है कि रणबीर और बाकी सभी लोग जबरदस्त काम करेंगे और उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'

    उनका यह मजाकिया जवाब वायरल हो गया है। फैन्स ने उनके इस अच्छे बर्ताव और फिल्म की कास्टिंग को लेकर चल रही बहस के बावजूद आने वाली इस पौराणिक फिल्म के लिए उनके समर्थन की तारीफ की है।

    Ramayana (10)

    आ गई फिल्म की रिलीज डेट

    'रामायण' का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने के बाद से ही यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रावण के रोल में यश, सनी देओल हनुमान के रोल में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। 'रामायण: पार्ट वन' 6 नवंबर को रिलीज होगी जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आ गया 4000 करोड़ी Ramayana का इंग्लिश ट्रेलर, लिप-सिंक ने लोगों को किया कन्फ्यूज; रिलीज डेट पर भी लगी मुहर

    यह भी पढ़ें- 'बीफ खाने वाला घटिया...'रणबीर कपूर के Ramayana में राम के किरदार पर भड़कीं निकिता रावल, उठाई माफी मांगने की मांग