Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बीफ खाने वाला घटिया...'रणबीर कपूर के Ramayana में राम के किरदार पर भड़कीं निकिता रावल, उठाई माफी मांगने की मांग

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 02:13 PM (IST)

    अभिनेत्री निकिता रावल ने रणबीर कपूर के 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने रणबीर के बीफ खाने के पुराने बयान का हवाला द ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. निकिता ने रणबीर कपूर के राम के किरदार पर आपत्ति जताई

    2. रणबीर के बीफ खाने के पुराने बयान को लेकर विवाद

    3. निकिता ने कहा, बीफ खाने वाला राम का चरित्र नहीं निभा सकता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म रामायण (Ramayana) इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह एपिक ड्रामा दो पार्ट्स में रिलीज होगी जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे।

    निकिता रावल ने रणबीर पर उठाए सवाल

    फिल्म के रिलीज होने से पहले, एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर के भगवान राम का किरदार निभाने पर अपनी साफ राय जाहिर की है। 'बॉलीवुड मैस्कॉट' से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि रणबीर इस रोल के लिए सही पसंद हैं। उन्होंने बीफ खाने के बारे में रणबीर के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि इससे कई हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।

    एक्टर पर निशाना साधते हुए निकिता ने कहा, 'यह किरदार रणबीर कपूर के लिए बिल्कुल भी नहीं है। ऐसा घिनौना और चरित्रहीन इंसान, जो बीफ खाता है और जिसने यह बात सार्वजनिक रूप से कही भी है। आपको क्या लगता है कि ऐसा व्यक्ति राम का किरदार समझ पाएगा?'

    Ranbir

    ऐसा व्यक्ति राम नहीं बन सकता - निकिता

    एक्ट्रेस यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा, 'कोई कुछ भी कहे, मैं तो यही कहूंगी और कहती रहूंगी कि बीफ खाने वाला यह घिनौना व्यक्ति न तो राम के चरित्र को समझ सकता है और न ही उसे ठीक तरह से पर्दे पर निभा सकता है।'

    यह विवाद फूड क्रिटिक कुणाल विजयकर के साथ हुए एक पुराने प्रमोशनल इंटरव्यू से शुरू हुआ है, जिसमें रणबीर ने अपनी खाने की आदतों के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि उन्हें रेड मीट पसंद है और एक्टर ने खुद को बीफ खाने का शौकीन बताया था। 'रामायण' फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह क्लिप काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

    यह भी पढ़ें- रामायण के लिए कम हैं 10 पार्ट, रिलीज से पहले Ranbir Kapoor ने खोला राज, सीक्वल पर भी दिया अपडेट

    यह भी पढ़ें- वाल्मीकि रामायण में छिपा है अजेय होने का राज, श्रीराम जी ने युद्धभूमि में क्यों किया आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ

    खबरें और भी