Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामायण के लिए कम हैं 10 पार्ट, रिलीज से पहले Ranbir Kapoor ने खोला राज, सीक्वल पर भी दिया अपडेट

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 08:10 AM (IST)

    अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण की रिलीज से पहले बड़ा बयान दिया है। ...और पढ़ें

    रामायण फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रामायण फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. रामायण पर बोले अभिनेता रणबीर कपूर

    2. फिल्म के पार्ट 2 पर दिया अपडेट

    3. रामायण को लेकर रणबीर की इच्छा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम उनकी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जब से इस माइथोलॉकिल फिल्म का ट्रेलर सामने आया है, तब से रणबीर को लेकर चर्चा खूब हो रही है। 

    अब रणबीर कपूर ने ऐसा बयान दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। रणबीर ने कहा है कि रामायण (Ramayana) की कहानी इतनी विशाल है कि इसे सिर्फ दो भागों में सीमित नहीं किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है। 

    रामायण को लेकर बोले रणबीर

    इन दिनों अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म रामायण: पार्ट 1 को लेकर खासे व्यस्त चल रहे हैं। खास बात यह है कि दो हिस्सों में बनने वाली इस फिल्म को प्रमोट करने के साथ ही इसके दूसरे पार्ट का भी लगभग आधा काम पूरा हो चुका है।

    यह भी पढ़ें- 4000 हजार करोड़ी Ramayana में सीता और कैकेयी के कपड़ों पर मचा बवाल, डिजाइनर्स ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब!

    ramayana trailer (1)

    रणबीर का मानना है कि रामायण की दुनिया इतनी विशाल है कि दो भागों में बनी फिल्म भी इसकी कहानी का केवल एक छोटा-सा हिस्सा ही दिखा सकती है। अमेरिका में प्रमोशनल टूर के दौरान रणबीर ने फिल्म का हिस्सा बनने और उससे जुड़ी चुनौती पर बात करते हुए कहा-

    खबरें और भी

    ramayana trailer review

    अगर मुझसे पूछें, तो यही लगता है कि रामायण पर 10 भागों वाली फिल्म सीरीज बनाई जा सकती थी। निर्देशक नितेश तिवारी और फिल्म की पूरी क्रिएटिव टीम को यह तय करने में सावधानी बरतनी पड़ी कि मूल कहानी के साथ ईमानदार रहते हुए किन घटनाओं को शामिल किया जाए और किन्हें छोड़ा जाए।

     मालूम हो कि फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम का किरदार अदा कर रहे हैं और उनके लुक में रणबीर ने अपनी छाप छोड़ी है।

    दूसरे पार्ट पर आया अपडेट

    आगे रणबीर ने दूसरे पार्ट को लेकर बताया कि रामायण: पार्ट 2 की शूटिंग के साथ-साथ पहली फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन भी जारी है। दूसरे पार्ट का लगभग 50 प्रतिशत काम भी पूरा हो गया है। दोनों पार्ट पर साथ में काम करने की वजह से फिल्म तय समय पर रिलीज हो पाएगी। उल्लेखनीय है कि रामायण: पार्ट 1 इस दीवाली पर रिलीज होगी, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।

    यह भी पढ़ें- Ramayana के विभीषण का चल गया पता, 'रावण' का छोटा भाई बनेगा ये अभिनेता?