4000 हजार करोड़ी Ramayana में सीता और कैकेयी के कपड़ों पर मचा बवाल, डिजाइनर्स ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब!
रामायण (Ramayana) का ट्रेलर आने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग कई चीजों को पॉइंट आउट कर रहे हैं जिनमें कैकेयी और सीता के किरदार के कॉस्ट्यूम भी शामिल है ...और पढ़ें
-1785832698330_m.webp)
रामायण के ट्रेलर में कैकेयी के कॉस्ट्यूम पर उठे सवाल
HighLights
रामायण के ट्रेलर में कैकेयी के कॉस्ट्यूम पर उठे सवाल
डिजाइनर्स ने आलोचनाओं पर दिया जवाब
दीवाली 2026 पर रिलीज होगी रामायण
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी रामायण साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बन गई है। लेकिन जब से इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से सोशल मीडिया पर कई चीजों को लेकर बहस छिड़ गई है। किसी ने रणबीर कपूर को राम बनाने पर सवाल उठाए तो कई लोगों ने एक्ट्रेसेस के किरदारों के बनाए गए कपड़ों की भी आलोचना कर दी।
इसमें कोई शक नहीं कि नितेश तिवारी की 'रामायण' के ट्रेलर ने लोगों में बहुत उम्मीदें जगाईं, लेकिन इसने ऑनलाइन काफी बहस भी छेड़ दी। जहां कई दर्शकों ने फिल्म की भव्यता, विजुअल इफेक्ट्स और शानदार स्टार कास्ट की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने इसके कॉस्ट्यूम पर सवाल उठाए।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana में 'शूर्पणखा' के किरदार के लिए रकुल प्रीत सिंह ने क्यों भरी हामी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
कैकेयी और सीता की कॉस्ट्यूम पर उठे सवाल
सीता के रोल में साई के कॉस्ट्यूम, खासकर उनके ब्लाउज पर लोगों का ध्यान गया, जबकि कैकेयी के रोल में लारा दत्ता के कॉस्ट्यूम, खासकर बॉर्डर वाली साड़ी और ब्लाउज की तुलना सोशल मीडिया यूजर्स ने टीवी के पौराणिक शो से की। अब, फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत नरूला ने इस ऑनलाइन विवाद पर अपनी रिएक्शन दिया है।
कास्ट्यूम डिजाइनर ने दिया रिएक्शन
एक इंटरव्यू में बात करते हुए रिंपल ने कहा कि उन्हें हमेशा से पता था कि फिल्म पर चर्चा होगी क्योंकि रामायण (Ramayana) लोगों के दिलों में एक खास जगह रखती है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि चूंकि रामायण एक ऐसा महाकाव्य है जो कई पीढ़ियों के दिल में बसा हुआ है, इसलिए कास्टिंग, कॉस्ट्यूम और विजुअल इफेक्ट्स को लेकर राय तो बननी ही थी। उन्हें उन रायों से जुड़ी नेगेटिविटी की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उन्हें हमेशा से पता था कि ऐसा कुछ हो सकता है।
खबरें और भी
-1785832933009.jpg)
ट्रेलर रिलीज होने के बाद एक बड़ा विवाद उस कॉस्ट्यूम को लेकर हुआ जो साईं ने सीता के किरदार में पहनी थी। इस विवाद पर रिंपल ने साफ किया कि यह उस देवी के लुक की उनकी अपनी सोच थी जिनकी पूजा करते हुए वह बड़ी हुईं।
सोच समझकर किया गया फैसला था
उन्होंने कहा, 'जब मैं आंखें बंद करके देवी सीता के बारे में सोचती हूं, तो वो ऐसी ही दिखतीं हैं। मैं चाहती थी कि मेरी देवी जो मेरे मंदिर में विराजमान हैं, वैसी ही दिखें जैसी छवि मेरी चेतना में बसी है। यह सोच-समझकर किया गया फैसला था'।
लारा दत्ता के कैकेयी लुक के बारे में
हरप्रीत को लारा के कैकेयी वाले कॉस्ट्यूम, खासकर उनकी साड़ी, बॉर्डर के काम और ब्लाउज की आलोचना की भी उतनी ही चिंता थी। उन्होंने बताया कि रंगों से लेकर डिजाइन तक, हर चीज के बारे में बहुत सोच-समझकर फैसला लिया गया था ताकि उनके इमोशनल स्टेट को दिखाया जा सके।
-1785832947070.jpg)
कैकेयी के कपड़ों के पीछे छिपा है इमोशन
उन्होंने कहा कि उनके कॉस्ट्यूम में हरा रंग मातृत्व को दिखाता है, जबकि गहरा मैरून रंग उनकी इमोशनल मजबूती और उस फैसले के अंधेरे पहलू को दर्शाता है जो उन्हें लेना पड़ा था। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे और राम के बीच फंसी हुई थीं, और इस बात पर जोर दिया कि हर रंग को एक मकसद से चुना गया था। उन्होंने यह भी कहा कि लोग कभी-कभी इसके पीछे की सोच को समझे बिना ही बहुत जल्दी प्रतिक्रिया दे देते हैं।
बिना फिल्म देखे राय ना बनाएं
हरप्रीत ने कहा कि यह प्रोजेक्ट एक पुरानी महाकाव्य गाथा को नई पीढ़ी के सामने विज़ुअली पेश करने की उनकी कोशिश थी, और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर धागे के पीछे एक सोच थी। दर्शकों को पसंद आने की उम्मीद करते हुए, हरप्रीत ने लोगों से अपील की कि वे जल्दबाजी में कोई राय न बनाएं, बल्कि कोई भी राय बनाने से पहले फिल्म को देखें और उसे महसूस करें।
-1785833146090.jpg)
फिल्म के बारे में
4000 करोड़ के बजट में बनी रामायण में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट दीवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज होगा। इसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और नमित मल्होत्रा इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।