Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayana के विभीषण का चल गया पता, 'रावण' का छोटा भाई बनेगा ये अभिनेता?

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 03:31 PM (IST)

    निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण का नाम एक फिर से कास्ट को लेकर चर्चा में आ गया है। ...और पढ़ें

    रामायण में नजर आएगा ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    रामायण में नजर आएगा ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

    HighLights

    1. रामायण में विभीषण बनेगा ये एक्टर

    2. साउथ फिल्म इंडस्ट्री से रखता है नाता

    3. इस मूवीज में नजर आ चुका है अभिनेता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी रामायण (Ramayna) के बारे में खूब बाते हो रही हैं। खासतौर पर रामायण पार्ट-1 का ट्रेलर जब से सामने आया है, तब से सुर्खियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण एक बार फिर से अपनी कास्ट को लेकर चर्चा में आ गई है। 

    खबर है कि रामायण में विभीषण का किरदार निभाने वाले अभिनेता के बारे में पता चल गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सा एक्टर है, जो यश और रणबीर कपूर की इस बहुचर्चित फिल्म का हिस्सा बना है। 

    रामायण में विभीषण के रोल में नजर आ सकता है ये एक्टर

    बीते दिनों में रामायण के विभीषण के किरदार को लेकर तमाम एक्टर्स के नाम सामने आए। खासतौर पर जयदीप अहलावत इस मामले में रेस में काफी आगे रहे। लेकिन बाद ये भी साफ हो गया कि जयदीप यह किरदार नहीं निभाएंगे। अब एनडीटीवी की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता हरीश उथमन (Harish Uthaman) आपको रामयाण में विभीषण के कैरेक्टर प्ले करते हुए नजर आ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Ameesha Patel ने किया रामायण के ट्रेलर का रिव्यू, रणबीर कपूर के 'श्रीराम' बनने पर बोलीं एक्ट्रेस

    harish uthaman ramayana

    हालांकि, इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। लेकिन अगर इस दावे में थोड़ी बहुत भी दम है तो यकीनन तौर पर हरीश एक दमदार एक्टर हैं और साउथ सिनेमा में वह अधिकतर नेगेटिव रोल प्ले करने के लिए जाने जाते हैं। कैथी और विक्रम जैसी कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाकर हरीश उथमन ने वाहवाही लूटी है। 

    खबरें और भी

    harish uthaman

    लेकिन रामायण में विभीषण का रोल पॉजिटिव है, ऐसे में हरीश इसे कैसे प्ले करेंगे, ये देखना बड़ा दिलचस्प रहेगा। अगर वह रामायण का हिस्सा हैं तो रावण के छोटे भाई के किरदार के लिए वह एक दम परफेक्ट च्वाइस हो सकते हैं। 

    रामायण की अन्य कास्ट

    फिल्म रामायण का बजट 4000 करोड़ बताया जा रहा है। इसके अलावा अपनी बड़ी कास्ट को लेकर भी ये फिल्म चर्चा में लंबे समय से बनी हुई है। इस माइथोलॉजिकल मूवी में रणबीर कपूर और यश के अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, साई पल्लवी, इंदिरा कृष्णन, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, शीबा चड्ढा और सौरभ सचदेव जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

    यह भी पढ़ें- 4000 हजार करोड़ी Ramayana में सीता और कैकेयी के कपड़ों पर मचा बवाल, डिजाइनर्स ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब!