विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gadar 2 में Ameesha Patel करने वाली थीं विलेन का खात्मा, लेकिन लास्ट मिनट में बदल गई कहानी, अब हुआ खुलासा

Published: Wed, 20 Nov 2024 12:15 PM (IST)

गदर 2 ने अपनी रिलीज के बाद खूब बवाल काटा। फिल्म ने रिलीज होते ही अचानक से बॉक्स ऑफिस का ...और पढ़ें

अमीषा पटेल और सनी देओल गदर 2
अमीषा पटेल और सनी देओल गदर 2

HighLights

  1. 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी 'गदर 2'
  2. सनी देओल और अमीषा ने निभाया लीड रोल
  3. डायरेक्टर के साथ हो गया था अमीषा का झगड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने साल 2023 में आकर बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया। फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े। इस फिल्म के जरिए अमीषा पटेल ने सालों बाद कमबैक कर बवाल मचा दिया। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को पर्दे पर दोबारा देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए।

आखिरी मिनट में बदल दिया गया था क्लाइमेक्स

उत्कर्ष शर्मा जिन्होंने साल 2001 में आई फिल्म गदर में छोटे जीते का किरदार निभाया था उन्हें गदर 2 में एक युवा के किरदार में दिखाया गया। फिल्म प्रमोशन के दौरान और रिलीज के बाद भी अमीषा पटेल ने कई ऐसे बयान दिए जिससे फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा के साथ उनके झगड़े का संकेत मिला। अब एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर और गदर 2 के क्लाइमेक्स को लेकर एक और खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें: जब शबाना आजमी ने Sunny Deol की 'गदर' को बताया था भड़काऊ फिल्म, एक्टर ने दिया था करारा जवाब

एक फैन ने शेयर किया पुराना वीडियो

दरअसल अमीषा पटेल के एक फैन ने एक्स पर यूट्यूब का एक लिंक शेयर किया है जिसमें बताया जा रहा है कि अनिल शर्मा ने फाइनल क्लाइमेक्स सीन को अमीषा पेटल के साथ प्लान किया था जिसमें वो विलेन को मारती नजर आने वाली थीं। लेकिन आखिरी मिनट में अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को हाइलेट करने के लिए क्लाइमेक्स बदल दिया गया। फैन ने अमीषा पटेल को टैग करते हुए लिखा कि हम सच्चाई जानना चाहते हैं।

अमीषा ने दिया फैन को जवाब

वहीं अमीषा ने भी जवाब देने में बिल्कुल देरी नहीं की। उन्होंने X पर लिखा, 'हां, सकीना को डायरेक्टर ने बताया था कि वह विलेन को मार डालेगी, लेकिन क्लाइमेक्स शूट मेरी जानकारी के बिना हुआ। जो बीत गया उसे जाने दो। अनिल जी परिवार के सदस्य हैं और उन्हें इस बात की जानकारी है। गदर 2 ने पहले ही इतिहास रच दिया है और ये आगे बढ़ने का समय है।'

इससे पहले भी हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने बताया था कि शूटिंग के 30 से 40 दिन तक मैंने उनसे बात नहीं की, वो कोई भी चीज मुझे सीधे नहीं कहते थे। असिस्टेंट डायरेक्टर्स के जरिए मुझ तक बात आती थी।

यह भी पढ़ें: Gadar 2 की शूटिंग के दौरान परेशान हो गई थीं Ameesha Patel, इस वजह से सेट पर बिगड़ गया था माहौल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।