यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमेरिकी पुलिस ने किया Naatu Naatu गाने का हुक स्टेप्स, यूजर्स बोले- ये है भारत का जलवा
12 मार्च को को यूएस के लॉस एंजेलिस में ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन किया गया था। RRR के गाने नाटू नाटू को ऑस्कर से सम्मानित किया गया है। देशभर के साथ-साथ अमे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Naatu Naatu Song: डायरेक्टर एस.एस. राजामौली (S.S Rajamouli) की फिल्म 'RRR' के गाने 'नाटू नाटू' को ऑस्कर से सम्मानित किया गया है। 12 मार्च को को यूएस के लॉस एंजेलिस में ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन किया गया था। देशभर में हर कोई इस जीत का जश्न मना रहा है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिका की पुलिस भी नाटू-नाटू गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
अमेरिकी पुलिस ने किया नाटू-नाटू डांस
ट्विटर पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमे कैलिफोर्निया की पुलिस RRR के गाने 'नाटू नाटू' पर डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में कई लोग सड़क पर होली खेलते दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में 'नाटू नाटू' गाना भी बज रहा है।
#California cops are enjoying the the #NaatuNaatu song.🙌🙌🤙🤙 Naatu naatu is everywhere #RamCharan #NTR #RRRMovie #SSRajamouli #RRRForOscars #RRR #GlobalStarRamCharan #NTRGoesGlobal #Oscars #Oscars2023 #letsdance pic.twitter.com/rjRQMrjoTs
— nenavath Jagan (@Nenavat_Jagan) March 11, 2023
आम लोगों के साथ दो पुलिस ऑफिसर भी इस गाने के हुक स्टेप्स करते दिख रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, ये वीडियो 11 मार्च को शेयर किया गया है, जिससे साफ है कि इस गाने को मिले ऑस्कर अवॉर्ड से पहले ही इसका जादू दुनिया भर में चल चुका था।
यह भी पढ़ें- Oscar Awards 2023: कौन हैं नाटू नाटू गाने में राम चरण-एनटीआर जूनियर संग थिरकने वाली ओलिविया? लिखी भावुक पोस्ट
टीम RRR ने यूं मनाया था जीत का जश्न
'आरआरआर' के ऑस्कर जीतने के जश्न की वीडियो भी सामने आया था। एक कमरे में 'आरआरआर' फैमिली ऑस्कर की जीत का जश्न चल रहा है। वीडियो में एमएम कीरावनी पियानो बजाते दिखाई दे रहे है और सभी उनकी धुन पर झूमते नजर आ रहे हैं।
खबरें और भी

इस दौरान राम चरण, उपासना कामिनेनी, एसएस राजामौली और उनकी वाइफ समेत कई और भी लोग नजर आए थे।
दो कैटेगिरी में अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास
इस साल भारत को एक नहीं बल्कि दो ऑस्कर अवॉर्ड मिले है। आरआरआर के नाटू नाटू गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला तो शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया।