Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscar Awards 2023: 'नाटू नाटू' की ऐतिहासिक जीत पर बोले अल्लू अर्जुन- 'भारतीय सिनेमा का दिल छू लेने वाला पल'

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Tue, 14 Mar 2023 12:57 PM (IST)

    Allu Arjun On Oscar Awards 2023 Win 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में नाटू नाटू गाने ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में पुरस्कार जीता है। किसी भारतीय फिल्म को ...और पढ़ें

    Oscar Awards 2023 Pushpa Actor Allu Arjun Elated. Photo- Twitter
    Oscar Awards 2023 Pushpa Actor Allu Arjun Elated. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म आरआरआर ने 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स की बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में पुरस्कार जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए राजामौली और इस गाने से जुड़े हर शख्स को बधाई दी जा रही है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम राजनेताओं ने नाटू नाटू की जीत को गर्व का विषय बताया। दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के साथ हिंदी सिनेमा भी आरआरआर को मिली इस बड़ी जीत को सेलिब्रेट कर रहा है। अब तेलुगु इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी नाटू नाटू की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है।

    85वें एकेडमी अवॉर्ड्स भारतीय समयानुसार सोमवार की सुबह हुए थे। आरआरआर के नाटू नाटू गाने को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, जो पुरस्कारों की घोषणा के बाद सही साबित हुआ।

    एनटीआर जूनियर को बताया तेलुगु का गौरव

    अल्लू अर्जुन ने मंगलवार को ट्वीट करके लिखा- भारत के लिए महान पल। ऑस्कर में एक तेलुगु गाने को गूंजता देख खुश हूं। पूरी दुनिया को अपनी धुनों पर नचाने के लिए एमएम कीरावानी गारू, चंद्रबोस गारू, प्रेम रक्षित मास्टर, मेरे भाई राहुल सिप्लिगंज और कालभैरव, मेरे प्यारे ग्लोबल स्टार्स प्यारे राम चरण और तेलुगु गर्व जूनियर एनटीआर को बहुत बधाई। इस करिश्मे के लिए राजामौली गारू को बधाई। भारतीय सिनेमा के लिए एक दिल छू लेने वाला पल।

    भारत की आधिकारिक प्रविष्टि नहीं बन सकी आरआरआर

    नाटू नाटू गाने ने इससे पहले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स भी जीता था। मूल रूप से तेलुगु में बनी आरआरआर 24 मार्च 2022 को तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में भी रिलीज की गयी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने के साथ क्रिटिक्स के भी दिल जीते थे।

    खबरें और भी

    बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग श्रेणी में पहली भारतीय फिल्म

    इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड्स में भेजने के लिए सोशल मीडिया में अभियान भी चलाये गये थे, मगर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी गुजराती फिल्म छेलो शो को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि चुना गया था। हालांकि, यह फिल्म शॉर्ट लिस्ट से आगे नहीं बढ़ सकी।

    इसके बाद आरआरआर की टीम ने फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड्स की सभी कैटेगरीज में भेजने का बीड़ा उठाया। आखिरकार, ऑस्कर के विभन्न चरणों से गुजरते हुए फिल्म को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला।