विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' के लिए एक्शन सीन्स शूट कर रहीं Deepika Padukone, सेट कर रहीं नया बेंचमार्क

Published: Fri, 17 Jul 2026 03:12 PM (IST)

दीपिका पादुकोण (Deepika) 7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी अपनी आने वाली फिल्म 'राका' के लिए एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं।

7 महीने प्रेग्नेंसी में दीपिका कर रहीं शूटिंग

7 महीने प्रेग्नेंसी में दीपिका कर रहीं शूटिंग

HighLights

  1. 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' के लिए एक्शन शूट

  2. दीपिका पादुकोण 8 घंटे की शिफ्ट, नाइट शूट भी कर रही हैं

  3. टीम दीपिका के समर्पण और मेहनत से काफी प्रभावित है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जब भी बात फिल्मों की आती है तो मेहनत करने से पीछे नहीं हटती हैं। दीपिका शायद इसीलिए आज सिनेमा की नंबर वन एक्ट्रेस कही जाती हैं। दीपिका भले ही इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पर ध्यान दे रही हों, लेकिन वर्क फ्रंट पर भी दीपिका अच्छे से ध्यान दे रही हैं और हाल ही में इसी का एक उदाहरण देखने को मिला है।

प्रेग्नेंसी भी शूट कर रही हैं दीपिका

अब ये बात आपको पता ही होगी कि दीपिका (Deepika Padukone) जल्द ही दूसरी बार मम्मी बनने जा रही हैं। दीपिका मां बनने से पहले अपनी हर जिम्मेदारी अच्छे से निभा रही हैं। दीपिका जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ राका में दिखने वाली हैं और इस फिल्म के लिए दीपिका एक्शन सीक्वेंस तक शूट कर रही हैं।

Deepika Padukone

7 महीने की प्रेग्नेंट दीपिका जमकर एक्शन सीन्स कर रही हैं और अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा कर रही हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका राका की शूटिंग हर दिन बिना रुके कर रही हैं। आठ घंटे की तय वर्क शिफ्ट और वर्क-लाइफ बैलेंस के बीच दीपिका 'राका' को तय समय पर पूरा करने करने में लगी हैं।

7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी दीपिका नाइट शिफ्ट कर रही हैं और शारीरिक रूप से एक्शन सीक्वेंस भी शूट कर रही हैं। मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले वो अपना पूरा ध्यान इस प्रोजेक्ट को पूरा करने पर लगा रही हैं और फिल्म की हाई-ऑक्टेन डिमांड्स को सफलतापूर्वक पूरा भी कर रही हैं।

raaka

दीपिका के काम की हुईं तारीफें

वहीं फिल्म 'राका' (Raaka) की टीम दीपिका पादुकोण के काम और उनकी मेहनत से काफी प्रभावित है। टीम के एक सदस्य ने कहा, "दीपिका ने मैटरनिटी ब्रेक पर जाने से पहले हर हाल में फिल्म की शूटिंग को सही समय पर पूरा करने का फैसला किया था। कुछ एक्शन सीक्वेंस बेहद मुश्किल और थका देने वाले थे, लेकिन इन चुनौतियों के बावजूद उन्होंने सब कुछ सफलतापूर्वक पूरा किया। सेट पर हर किसी ने इस जज्बे की तारीफ की है। यह भी नहीं भूलना चाहिए कि घर पर उनकी डेढ़ साल की बेटी भी है, जिसे वह पूरा समय और प्यार देती हैं।"

आपको बता दें कि दीपिका इस वक्त 7 महीने की प्रेग्नेंसी में शूट कर रही हैं तो वहीं पर्सनल लाइफ को भी बैलेंस कर रही हैं। वहीं राका की बात करें तो फिल्म को एटली बना रहे हैं और इस साइंस-फिक्शन फैंटेसी एक्शन फिल्म अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगे।

फिल्म खूब एक्शन होगा, तो वहीं विजुअली फिल्म के जरिए दर्शकों को एक शानदार तोहफा मिलेगा। फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में पर दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar के बाद 'प्रलय' लाने की तैयारी, Ranveer Singh पैटरनिटी लीव से पहले कैमरे के सामने मचाएंगे धमाल

यह भी पढ़ें- 'एक्टिंग कोई कॉरपोरेट नौकरी नहीं', 8 घंटे की वर्कशिफ्ट डिमांड पर Deepika Padukone को मिला पहले डायरेक्टर का साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।