Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए बनाये जाएंगे भव्य और विशाल सेट, इस मशहूर VFX कम्पनी से मिलाया हाथ

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 01:13 PM (IST)

    Ramayan After Adipurush VFX रामायण पर भारतीय सिनेमा में तमाम फिल्में बन चुकी हैं। सिनेमा की शुरुआत से ही फिल्मकार इस विषय पर फिल्मं बनाते आ रहे हैं। इ ...और पढ़ें

    Update on Nitesh Tiwari Ramayan Film. Photo- Twitter
    Update on Nitesh Tiwari Ramayan Film. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। रामायण एक ऐसा विषय है, जो भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। राम कथा देश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर रहती है। यही वजह है कि रामायण सिनेमाई परम्परा का हिस्सा भी रही है। भारतीय सिनेमा की शुरुआत से ही राम से जुड़ी विभिन्न कथाओं पर फिल्में बनती रही हैं, जिनमें उस दौर के तमाम दिग्गजों ने भूमिकाएं निभायीं।

    सिनेमा जैसे-जैसे तकनीकी रूप से उन्नत हुआ, रामायण को पर्दे पर पेश करने के अंदाज में भी बदलाव आता गया। राम कथा पर धारावाहिक भी बनाये गये। रामानंद सागर का सीरियल रामायण सबसे लोकप्रिय रहा, आज भी है। 

    आदिपुरुष का पोस्टर।

    रामायण के इतने वर्जन आने के बाद भी इसके लिए फिल्मकारों की दीवानगी कम नहीं हुई है। सबसे ताजा फिल्म है आदिपुरुष, जो 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ओम राउत निर्देशित फिल्म में प्रभास भगवान राम बने हैं तो कृसि सेनन सीता मैया। देवदत्त नागे बजरंगबली के रूप में दिखेंगे तो सैफ अली खान रावण के किरदार में हैं। सनी सिंह लक्ष्मण बने हैं। आदिपुरुष की रिलीज की खबरों के बीच एक और रामायण निरंतर चर्चा में है।

    नितेश तिवारी की रामायण में क्या होगा खास?

    नितेश तिवारी की रामायण, जो अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। इस रामायण को लेकर पिछले दिनों खबरें आयी थीं कि रणबीर कपूर राम और आलिया भट्ट सीता के रोल में नजर आ सकते हैं। वहीं, यश का नाम रावण के रोल के लिए सामने आ रहा था। यश इस रामायण का हिस्सा नहीं हैं। बाकी स्टार कास्ट पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

    नितेश तिवारी निर्देशित रामयाण के लिए इंडस्ट्री के मशहूर वीएफएक्स एक्सपर्ट नमित मल्होत्रा के साथ हाथ मिलाया गया है। नमित ब्रह्मास्त्र और हॉलीवुड फिल्मों ड्यून और टेनेट के वीएफएक्स के लिए जाने जाते हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो यह अब तक की सबसे बड़ी माइथोलॉजिकल फिल्म साबित होने वाली है।

    खबरें और भी

    रामानंद सागर की रामायण का एक दृश्य। फोटो- ट्विटर

    वीएफएक्स के साथ भव्य सेटों पर होगी शूट

    दुनियाभर के तकनीशियनों की एक टीम बनायी गयी है। फिल्म के लिए भव्य और विशाल सेटों के निर्माण का काम शुरू हो चुका है और एक बड़ी वीएफएक्स टीम दृश्यों को गढ़ने में जुटी है।

    सूत्र का दावा है कि रामायण भारत में अब तक बनी फिल्मों में सबसे बड़ी होने जा रही है। नितेश तिवारी पूरी शिद्दत से इसमें जुटे हुए हैं। इस फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी बड़ी होने जा रही है। सूत्र ने बताया कि फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी।

    रामायण से पहले नितेश तिवारी की बवाल सिनेमाघरों में आएगी, जिसमें वरुण धवन और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।