Thalapathy Vijay की फिल्म जन नायकन को लेकर कर्नाटक में बवाल, कावेरी विवाद के बीच स्क्रीनिंग हुई कैंसिल
अभिनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को कर्नाटक में कावेरी नदी जल विवाद के कारण भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ...और पढ़ें
-1785495744262_m.webp)
HighLights
थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' का विरोध
कावेरी नदी जल विवाद बना विरोध का कारण
कर्नाटक में फिल्म की स्क्रीनिंग रद्द, पोस्टर हटे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता और सीएम थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नायकन को कर्नाटका में भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यह पूरा विवाद कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच चले आ रहे कावेरी नदी जल विवाद को लेकर है। अब इसका असर कर्नाटक में थलपति विजय की फिल्म 'जना नायकन' (Jana Nayagan) पर पड़ा है।
एहतियात के तौर पर कई थिएटरों ने विजय के पोस्टर हटा दिए हैं और फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई है। किसानों और कन्नड़ समर्थक संगठनों के विरोध के बीच राज्य भर के कई थिएटरों ने 'जना नायकन' के शो रद्द कर दिए हैं।
क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन?
तमिलनाडु में कावेरी का पानी छोड़े जाने को लेकर कर्नाटक में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए हैं। 23 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'जना नायकन' कर्नाटक भर के लगभग 125 से 150 थिएटरों में रिलीज हुई थी, जिनमें 75 से ज्यादा सिंगल-स्क्रीन थिएटर और लगभग 50 मल्टीप्लेक्स स्क्रीन शामिल हैं।
-1785496223833.jpg)
जैसे-जैसे कावेरी को लेकर विरोध-प्रदर्शन तेज हुए, कई थिएटर मालिकों ने कानून-व्यवस्था की किसी भी समस्या से बचने के लिए स्वेच्छा से फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी। कुछ थिएटरों के कर्मचारियों ने परिसर से विजय के पोस्टर और बैनर भी हटा दिए। बेंगलुरु के उर्वशी थिएटर में पुलिस की सलाह के बाद 'जना नायकन' की स्क्रीनिंग रोक दी गई। थिएटर के कर्मचारियों ने फिल्म के पोस्टर और कट-आउट हटा दिए और तय शो की जगह कन्नड़ फिल्म 'करावलि' दिखाई गई।
खबरें और भी
थिएटर के बाहर पुलिस तैनात
कर्नाटक में कावेरी को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर उर्वशी थिएटर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।
-1785496270905.jpg)
कावेरी जल-बंटवारे के विवाद को लेकर बढ़ते तनाव के बीच, मांड्या में कन्नड़-समर्थक कार्यकर्ताओं ने 'जना नायकन' के प्रचार बैनर हटा दिए। यह कदम तमिलनाडु की ओर से कावेरी का पानी छोड़े जाने की मांग के बाद उठाया गया है, जबकि इस मुद्दे पर पूरे कर्नाटक में विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। कर्नाटक फिल्म चैंबर ने भी शो रद्द होने के मामले पर एक बैठक बुलाई है।