Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vicky Kaushal को बुरी नजर से बचाने के लिए 'आशा ताई' ने अपनाया अनोखा नुस्खा, हाथ जोड़े खड़ा रहा 'छावा'

    Updated: Fri, 21 Feb 2025 06:08 PM (IST)

    विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की लेटेस्ट रिलीज फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। फिल्म ने पहले दिन 33 करोड़ की ओपनिंग की थी और अभी तक इसका कलेक ...और पढ़ें

    विक्की कौशल ने शेयर किया वीडियो (Photo: Instagram)
    विक्की कौशल ने शेयर किया वीडियो (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. उन्हें पाकर खुश हूं - विक्की
    2. विक्की कौशल ने शेयर किया वीडियो
    3. फिल्म ने कर ली 200 करोड़ की कमाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म छावा को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है और सात दिन में ही इसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। ये एक बायोपिक फिल्म है जिसकी कहानी संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।

    विक्की कौशल ने शेयर की वीडियो

    विक्की कौशल ने फिल्म में मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज का रोल निभाया है। फिल्म में जिस तरह से संभाजी के किरदार में घुसे हैं उसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। अब हाल ही में एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जोकि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी हाउसहेल्प विक्की कौशल की नजर उतारती नजर आ रही है। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

    यह भी पढ़ें: Chhaava Worldwide Collection Day 7: छावा की दहाड़ से थर्राई बॉक्स ऑफिस, विदेशों में धड़ल्ले से छापे करारे नोट

    हाथ जोड़कर आशा ताई को कहा शुक्रिया

    विक्की ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,'आशा ताई ने बड़ा होते हुए देखा है...कदम और जीवन दोनों में। कल उन्होंने 'छावा' देखी और जोर देकर कहा,"उभे रहा, नजर उतरी आहे तुमची"... यह हमेशा से उनका प्यार दिखाने और मुझे नेगेटिविटी से बचाने का तरीका रहा है। उन्हें अपने जीवन में पाकर बहुत खुश हूं।'इसमें विक्की को हाथ जोड़कर आशा का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

    रैपर बादशाह ने भी किया कमेंट

    कमेंट बॉक्स में कई सेलेब्स और फैंस ने भी विक्की कौशल पर अपना प्यार बरसाया। रैपर बादशाह ने लिखा, "सर, आप इसके हर हिस्से के हकदार हैं।"एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,"ओह, उन लोगों का प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाएं जो हमारी मदद कर रहे हैं, सभी बुरी नजर को दूर रखने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं"। एक अन्य ने पोस्ट किया,"हमेशा उसके लिए कोई नजर नहीं।" एक अन्य यूजर ने लिखा,"यह सबसे अच्छा आशीर्वाद है।"

    छावा 2025 की सबसे सफल हिंदी फिल्मों में से एक है। सैकनिलक के अनुसार, फिल्म ने अब तक भारत में 219.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म को मध्य प्रदेश और गोवा में टैक्स-फ्री कर दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office And Budget: छावा की फायर में जलकर राख हुई पुष्पा 2, चार दिन में ही तोड़ दिया ये बड़ा रिकॉर्ड