यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chhaava Box Office And Budget: छावा की फायर में जलकर राख हुई पुष्पा 2, चार दिन में ही तोड़ दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
विक्की कौशल इस वक्त सफलता के शिखर पर हैं। 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई उनकी फिल्म छावा हर दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए-नए आंकड़े छू रही है। फिल्म भले ही ...और पढ़ें

HighLights
- छावा ने महज चार दिनों में निकाला पूरा बजट
- पुष्पा 2 से भी तेज रफ्तार से दौड़ा छावा
- झटपट मेकर्स ने कमा लिया फिल्म पर लगाया पैसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं कभी-कभी देर जल्दबाजी की गलती से बहुत भली है। ऐसा ही कुछ विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' के साथ देखने को मिला था। ये फिल्म बीते साल रिलीज होने वाली थी। पहले मेकर्स इस फिल्म को उस तारीख को ही सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले थे, जिस दिन अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-2' सिनेमाघरों में आई थी। हालांकि, बाद में मेकर्स ने अपना फैसला बदल दिया और 2025 तक के लिए फिल्म की रिलीज टाल दी।
मेकर्स के लिए ये सौदा काफी फायदेमंद साबित हुआ, क्योंकि सोलो रिलीज पर छावा ने जो ओपनिंग ली, वह काफी हैरान करने वाली थी। विक्की कौशल की छावा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ के साथ हिंदी में सॉलिड ओपनिंग ली थी। इतना ही नहीं, फिल्म ने देखते ही देखते महज चार दिनों के अंदर ही पुष्पा 2 का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। किस मामले में छावा ने पुष्पा 2 को पीछे छोड़ा है, चलिए जानते हैं:
छावा के आगे इस वजह से पुष्पा 2 को झुकना पड़ा
छावा इस साल की पहली ऐसी फिल्म है, जिसने बड़ी तेज रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से कमाए हैं। कमाई के मामले में छावा भले ही अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा 2' को पछाड़ने से कोसो दूर है, लेकिन बजट के मामले विक्की कौशल ने सुकुमार की फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा 2 के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए छावा ने उससे कम दिनों में अपनी फिल्म का बजट निकाल लिया है।
यह भी पढ़ें: Chhaava से पहले इन 5 ऐतिहासिक फिल्मों ने Box Office पर लहराया सफलता का परचम, पैसा खर्च करने का नहीं हुआ मलाल
दरअसल विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' का टोटल बजट 130 करोड़ के आसपास था। महज इंडिया में ही इस फिल्म ने चार दिनों के अंदर 145 करोड़ कमाकर अपना पूरा का पूरा फिल्म पर लगा पैसा वसूल कर लिया। जबकि, 500 करोड़ के बजट में बनी पुष्पा 2 को अपनी फिल्म का बजट निकालने में 10 दिन लगे थे। 10 दिन में ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल 507 करोड़ का बिजनेस कर पाई थी।
खबरें और भी

Photo Credit- Imdb
छावा ने बॉक्स ऑफिस पर अब किया है कितने करोड़ का कलेक्शन?
छावा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो इस फिल्म को इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। मूवी जहां दुनियाभर में अब तक 275 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर चुकी है, तो वहीं इंडिया में इस ऐतिहासिक फिल्म ने एक हफ्ता पूरा होने के साथ 219 करोड़ कमा लिए है।

Photo Credit- Imdb
विक्की कौशल ने 'छावा' में जहां छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका अदा की, वहीं दूसरी तरफ रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी महारानी येसुबाई का किरदार अदा किया। इसके अलावा फिल्म में विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा जैसे सितारे भी नजर आए।