Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava से पहले इन 5 ऐतिहासिक फिल्मों ने Box Office पर लहराया सफलता का परचम, पैसा खर्च करने का नहीं हुआ मलाल

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 09:26 PM (GMT+05:30)

    छावा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रखा है। छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता के इतिहास को बताती ये फिल्म हर दिन अच्छी कमाई कर रही है। वैसे छावा वह पहली ऐत ...और पढ़ें

    छावा से पहले इन फिल्मों ने पाई बॉक्स ऑफिस पर सफलता/ फोटो- Jagran Graphics
    छावा से पहले इन फिल्मों ने पाई बॉक्स ऑफिस पर सफलता/ फोटो- Jagran Graphics

    HighLights

    1. छावा से पहले इन फिल्मों ने लिखा है इतिहास
    2. ऑडियंस में ऐतिहासिक फिल्मों का रहा है क्रेज
    3. ये हैं बॉक्स ऑफिस की कहानी बदलने वाली फिल्में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल की हिस्टोरिकल फिल्म छावा (Chhaava Box Office) बॉक्स ऑफिस पर आते ही एक इतिहास लिख चुकी है। ये इस साल की सबसे तेज कमाई करने वाली और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म है। इस ऐतहासिक फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेरकर ने किया है, जो इससे पहले लुका-छिपी, मिमी और जरा हटके जरा बचके जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। 

    फिल्म छावा में विक्की कौशल ने वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार अदा किया है, जिन्होंने मराठा साम्राज्य की खातिर अपने प्राणों की आहूति दी और मुगल शासन के टॉर्चर के आगे भी हार नहीं मानी। छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र के इस किरदार को जिस तरह तरह से विक्की ने जिया है, उसकी तारीफ करते हुए फैंस नहीं थक रहे हैं। 

    कहते हैं फिल्में वहीं होती हैं, जिन पर पैसा खर्च करने का बाद में मलाल न हो। छावा से पहले भी कई ऐसी ऐतिहासिक फिल्में आई हैं, जिन्होंने दर्शकों को अंदर तक झकझोर दिया। छावा के अलावा ऐसी छह ऐतिहासिक फिल्में हैं, जिनकी कहानी ने सिर्फ ऑडियंस का दिल ही नहीं छुआ, बल्कि इन फिल्मों पर पैसे खर्च करने का फैंस को कभी मलाल नहीं हुआ। हमारे इतिहास को दर्शाती इन 5 फिल्मों ने बॉक्स  ऑफिस पर सफलता की हिस्ट्री लिखी। 

    मुगल-ए-आजम 

    दिलीप कुमार-मधुबाला, पृथ्वीराज कपूर स्टारर एपिक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म 'मुगल-ए-आजम' आज भी फैंस की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। 5 अगस्त 1960 में रिलीज हुई इस फिल्म में दिलीप कुमार ने सलीम और मधुबाला ने अनारकली का किरदार अदा किया था। पृथ्वीराज कपूर फिल्म में बादशाह अकबर बने थें। 60 के दशक में इस फिल्म ने 5 .50 करोड़ का कलेक्शन किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: मुधबाला नहीं, Nutan को ऑफर हुई थी 'मुगल-ए-आजम', इस वजह से Dilip Kumar की फिल्म को कर दिया था रिजेक्ट

    Photo Credit- X Account 

    जोधा-अकबर 

    साल 2008 में रिलीज हुई ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'जोधा अकबर' आशुतोष ग्वारिकर की लगान के बाद सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने रानी जोधा और ऋतिक रोशन ने अकबर का किरदार अदा किया था। फिल्म के गाने तो ऑडियंस को काफी पसंद आए थे, लेकिन कहानी ने भी उनके दिलों को छू लिया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

    Photo Credit-imdb

    बाजीराव-मस्तानी 

    संजय लीला भंसाली हिस्टोरिकल किंग हैं। वह साल में एक ही फिल्म लाते हैं, लेकिन ऐतिहासिक कहानी को ऑडियंस के सामने ऐसे प्रेजेंट करते हैं, जिसकी वजह से ऑडियंस खुद ब खुद थिएटर में खिंची चली आती है। उनकी साल 2015 में रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा-रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' को लेकर भी कितना भी विवाद हुआ हो, लेकिन इस फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। मूवी ने टोटल 356.2 करोड़ की कमाई की थी। 

    Photo Credit-imdb

    पद्मावत 

    संजय लीला भंसाली अगर ऐतिहासिक फिल्मों के मास्टर हैं, तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण उनके किंग और क्वीन हैं। बाजीराव-मस्तानी के बाद एक और हिस्टोरिकल कहानी लोगों के सामने आई। फिल्म थी पद्मावत, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण एक पावरफुल किरदार में नजर आई थीं। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 572 करोड़ कमाकर इतिहास रचा था। 

    Photo Credit-imdb

    तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर

    छत्रपति संभाजी महाराज की 'छावा' में वीरगाथा से पहले अजय देवगन भी ऐसे ही अनसंग वॉरियर की कहानी दुनिया के सामने ला चुके हैं। उन्होंने साल 2020 में फिल्म 'तान्हाजी' में मराठा वॉरियर तान्हाजी मालुसरे की कहानी दिखाई दी। इस फिल्म को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला था। तान्हा जी मालसुरे 1670 में सिंहगढ़ किले की विजय में अपनी वीरता और बलिदान के लिए प्रसिद्ध हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 367.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

    यह भी पढ़ें: कौन हैं Chhaava के कवि कलश जिनके किरदार में नजर आए Vineet Kumar Singh? महाराज संभाजी से क्या है उनका नाता