Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन हैं Chhaava के कवि कलश जिनके किरदार में नजर आए Vineet Kumar Singh? महाराज संभाजी से क्या है उनका नाता

    Updated: Thu, 20 Feb 2025 08:36 PM (IST)

    छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा विक्की कौशल के किरदार की हो रही है। इस ...और पढ़ें

    विनीत कुमार ने निभाया कवि कलश का किरदार (Photo: Instagram)
    विनीत कुमार ने निभाया कवि कलश का किरदार (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. कवि कलश बनकर छावा में छाए विनीत कुमार सिंह
    2. विक्की कौशल ने निभाया है लीड रोल
    3. 14 फरवरी को रिलीज हुई थी छावा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) स्टारर फिल्म छावा (Chhaava) 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया। पहले दिन फिल्म ने 31 करोड़ का कलेक्शन किया। लक्ष्मण उतेकर ने महाकाव्य फिल्म,छावा का निर्देशन किया है और जिस तरह से फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है तो ये बहुत जल्द 200 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी।

    छावा का क्रेज फैंस के बीच लगातार बढ़ रहा है। फिल्म में विक्की कौशल ने मराठा वॉरियर महाराज शिवाजी के बेटे संभाजी का रोल प्ले किया है। वहीं रश्मिका मंदाना ने महारानी येशुबाई भोंसले, अक्षय खन्ना औरंगजेब, विनीत कुमार कवि कलश के रूप में और सोयाराबाई भोंसले के रूप में दिव्या दत्ता नजर आईं।

    विनीत कुमार के किरदार ने खींचा फैंस का ध्यान

    शुरुआत में लोग छावा को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी की वजह से सिनेमाघरों में इसे देखने से कतरा रहे थे वहीं कुछ शुरुआती रिव्यू में इसकी कहानी में कुछ गलतियां भी बताई जा रही थीं। हालांकि,जैसे ही फिल्म के क्लाइमेक्स की कुछ छोटी-छोटी क्लिप सोशल मीडिया पर आईं, लोग विक्की कौशल और विनीत कुमार सिंह के अभिनय के दीवाने हो गए।

    यह भी पढ़ें: 'ये आपको मेंटली मार सकता है...' 19 साल की उम्र में Akshaye Khanna ने झेला गंजापन, एक्टर ने बताया कैसी थी स्थिति

    फिल्म का क्लाइमेक्स सीन है बेहद जबरदस्त

    इस क्लाइमेक्स सीन में विक्की कौशल और विनीत कुमार सिंह के बीच एक काव्यात्मक बयानबाजी है जोकि लोगों का ध्यान खींच रही है। मौत के सामने खड़े होकर जब विनीत का किरदार कवि कलश कहता है, "जा रहे हैं। आपके शत्रु के चोट पर लगना। हमने कहा था हम नमक हैं महाराज"। इसके जवाब में विक्की कौशल के किरदार छत्रपति संभाजी महाराज ने कहा, "तुम नमक नहीं चंदन हो कवि। तुम तिलक हमारे माथे का।" कई लोग इस सीन को देखकर रो पड़े और हर कोई ये जानने के इच्छुक है कि कवि कलश कौन हैं जिनकी कविता उनके दिल की गहराई को इतना छू गई।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

    कौन हैं कवि कलश?

    छावा में विनीत कुमार सिंह के किरदार कवि कलश के बारे में बात करें तो वह एक कवि थे जो छत्रपति संभाजी महाराज के सबसे करीबी दोस्तों में से एक थे। कई रिपोर्टों के अनुसार, कवि कलश एक जिम्मेदार और कुशल प्रशासक और योद्धा भी थे, जिन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज के शासनकाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साल 1684 में रायगढ़ किले के पास एक भीषण युद्ध के दौरान, कवि कलश ने शहाबुद्दीन खान को हराया था।

    एक कवि के रूप में उनके अविश्वसनीय कौशल के कारण, संभाजी महाराज ने उन्हें चंदोगामात्य (Pinnacle of Poets) की उपाधि दी थी। औरंगजेब की सेना ने छत्रपति संभाजी महाराज और कवि कलश को पकड़ लिया था। वो उन्हें इस्लाम कुबूल करने के लिए मजबूर कर रहा था। हालांकि ऐसा ना करने पर दोनों को आखिरी में मार दिया गया।

    यह भी पढ़ें: कौन हैं Chhaava में कवि कलश बने Vineet Kumar Singh? मरीजों का इलाज छोड़ डॉक्टर बने अभिनेता