Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन हैं Chhaava में कवि कलश बने Vineet Kumar Singh? मरीजों का इलाज छोड़ डॉक्टर बने अभिनेता

    Updated: Sat, 15 Feb 2025 03:28 PM (GMT+05:30)

    हिस्टोरिकल ड्रामा छावा मूवी (Chhaava) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विक्की कौशल स्टारर फिल्म में यूं तो छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में उन्होंने ...और पढ़ें

    छावा में कवि कलश का किरदार निभाकर छा गए विनीत कुमार सिंह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    छावा में कवि कलश का किरदार निभाकर छा गए विनीत कुमार सिंह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. छावा में विनीत कुमार सिंह को मिला अहम किरदार
    2. कवि कलश बनकर छावा में छाए विनीत कुमार सिंह
    3. 8 साल से फिल्मों के लिए तरस रहे थे विनीत कुमार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म छावा (Chhaava) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। विक्की कौशल और अक्षय खन्ना की दमदार परफॉर्मेंस के बीच एक और अभिनेता ने लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है और यह अभिनेता हैं विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh)।

    गैंग्स ऑफ वासेपुर और मुक्काबाज जैसी फिल्मों में काम कर चुके विनीत कुमार सिंह ने छावा में कवि कलश की भूमिका निभाई है। कवि कलश छत्रपति संभाजी महाराज के जिगरी यार थे जिन्होंने आखिर तक उनका साथ नहीं छोड़ा। छावा फिल्म में उन्होंने अपने किरदार को बड़ी उम्दा तरीके से निभाया है, जिसके चलते हर ओर उनकी वाहवाही हो रही है। चलिए आपको उनके बारे में दिलचस्प बातें बताते हैं। 

    मेडिकल प्रैक्टिशनर रह चुके हैं छावा के कवि

    28 अगस्त 1978 को जन्मे वाराणसी के विनीत कुमार सिंह एक नेशनल लेवल बास्केटबॉल प्लेयर रह चुके हैं। साथ ही मेडिकल कॉलेज में टॉप भी किया है। वह CPMT क्वालिफाईड हैं। यहां तक कि लाइसेंस प्राप्त मेडिकल प्रैक्टिशनर भी रह चुके हैं। उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई बैचलर ऑफ आयुर्वेद, मेडिसिन एंड सर्जरी आरए पोदार आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज से की है और आयुर्वेद में MD नागपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से की है।

    यह भी पढ़ें- Chhaava Worldwide Collection: 'छावा' की दहाड़ से थर-थर कांपा बॉक्स ऑफिस, पहले दिन दुनियाभर में कमाए इतने करोड़

    संजय दत्त की फिल्म से किया था डेब्यू

    भले ही पैरेंट्स के प्रेशर में विनीत कुमार को मेडिकल की पढ़ाई और प्रैक्टिस करनी पड़ी। मगर मन ही मन उन्हें अभिनेता बनना था। वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई करना चाहते थे, लेकिन दबाव में नहीं कर पाए। मगर अभिनेता बनने की चाह कभी खत्म नहीं होने दी। सुपरस्टार टैलेंट हंट कॉम्पटीशन जीतने के बाद शो के जज महेश मांजरेकर ने उन्हें संजय दत्त की फिल्म पिताह में एक छोटा सा रोल दिया था।

    खबरें और भी

    मुक्केबाज के बाद टूटा सपना

    पिताह फ्लॉप हुई और विनीत कुमार सिंह के हाथ में कुछ नहीं आया। फिर उन्होंने महेश मांजरेकर को कई फिल्मों में असिस्ट किया। उन्हें पहचान फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली थी। फिर वह अगली और बॉम्बे टॉकीज में भी नजर आए। साल 2018 में उन्हें पहली लीड फिल्म मुक्केबाज मिली। उन्हें लगा कि इस फिल्म से वह बतौर हीरो चमक जाएंगे, लेकिन फिल्म की फ्लॉप ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

    Vineet Kumar Singh

    छावा में कवि कलश का रोल निभाने के बाद मिली प्रशंसा पर खुशी जाहिर करते हुए विनीत ने बताया कि मुक्केबाज के बाद उनके पास लगभग कोई फिल्म नहीं थी। वह कई बार मुक्केबाज की असफलता पर अपना दर्द बयां कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Chhaava देख कटरीना कैफ ने पति Vicky Kaushal को क्यों बुलाया 'गिरगिट'? कहा- 'फिल्म के आखिरी 40 मिनट आपको...'