विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhaava Worldwide Collection: 'छावा' की दहाड़ से थर-थर कांपा बॉक्स ऑफिस, पहले दिन दुनियाभर में कमाए इतने करोड़

Published: Sat, 15 Feb 2025 12:15 PM (IST)

Chhaava Worldwide Collection Day 1 विक्की कौशल स्टारर हिस्टोरिकल ड्रामा छावा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वैलेंटाइन डे पर ...और पढ़ें

छावा का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
छावा का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 14 फरवरी को रिलीज हुई छावा मूवी
  2. छावा ने वर्ल्डवाइड मारी हाफ सेंचुरी
  3. छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित छावा

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित छावा फिल्म (Chhaava) आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मराठी साम्राज्य में संभाजी का क्या योगदान था, इसकी झलक विक्की कौशल की फिल्म छावा में बखूबी दिखाया गया है। मगर जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो इस पर काफी विवाद हुआ।

कभी छावा के गाने पर विवाद हुआ तो कभी फिल्म के कुछ सीन्स पर CBFC की कैंची चली। लोग बस इस बात पर आपत्ति जता रहे थे कि कहीं संभाजी की कहानी के साथ छेड़छाड़ न की जाए। फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों के मन से यह सवाल भी हट गया और यह आते ही सिनेमाघरों में छा गई। फिल्म के पहले दिन का बिजनेस शानदार रहा।

छा गई छावा

छावा विक्की कौशल के करियर की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। यूं तो विक्की ने उरी, राजी, सैम बहादुर और जरा हटके जरा बचके जैसी हिट फिल्में दी हैं, लेकिन छावा शायद उनकी किस्मत को बदल देगी। यह हम नहीं बल्कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बता रहे हैं।

दुनियाभर में छावा ने किया इतना बिजनेस

छावा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा बड़ी ओपनिंग की है। हालांकि, विदेशों में भी छावा ने धूम मचा दी है। मेकर्स ने छावा के पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का डाटा शेयर किया है जिसके मुताबिक विक्की कौशल की मूवी ने पहले ही दिन हाफ सेंचुरी मार दी है। मैडोक फिल्म्स के मुताबिक, एडवांस बुकिंग में करोड़ों रुपये बटोरने वाली छावा ने पहले दिन 50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। 

Chhaava

Photo Credit - Instagram

पोस्ट के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "ये छावा की दहाड़ है। असली राजा की तरह दहाड़ा है। किसी ऐतिहासिक हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग।"

यह भी पढ़ें- Chhaava देख कटरीना कैफ ने पति Vicky Kaushal को क्यों बुलाया 'गिरगिट'? कहा- 'फिल्म के आखिरी 40 मिनट आपको...'

छावा का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विदेशों में तो छावा ने धूम मचाई है, भारत में भी इसका दम खूब दिखा। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छावा ने पहले ही दिन 33.1 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया है। यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग है। 

छावा की स्टार कास्ट

लक्ष्मण उतेकर की फिल्म छावा में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है और रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसुबाई बनी हैं। वहीं, अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में हैं। विनीत कुमार सिंह, आशुतोष राणा और दिव्या दत्त का भी फिल्म में अहम किरदार है।

यह भी पढ़ें- Chhaava Box Office Collection Day 1: छा गया छावा! पुष्पा 2 से भी तेज है इसकी फायर, पहले ही दिन तोड़ डाला ये रिकॉर्ड