'एक चींटी भी नहीं...', Dhurandhar 2 की रिलीज के बीच वायरल हुआ Uzair Baloch का पुराना बयान, शॉक्ड हुए लोग
'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज के बीच हाल ही में रहमान डकैत के चचेरे भाई और रियल लाइफ गैंगस्टर उजैर बलोच का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ...और पढ़ें

धुरंधर 2 की सफलता के बीच वायरल हुआ उजैर बलोच का पुराना वीडियो/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर: द रिवेंज' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर सफलता के शिखर पर है। निर्देशक आदित्य धर ने अपनी इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म में पाकिस्तान के आतंकी और गैंगस्टर नेटवर्क के काम करने के तरीके को बखूबी दिखाने की कोशिश की है। पहले पार्ट में जहां करांची के लियारी इलाके के गैंगस्टर 'रहमान डकैत' को हाईलाइट किया गया था, तो वहीं सेकंड पार्ट में 'जसकीरत सिंह रंगी' के 'हमजा अली मजारी' बनकर पाकिस्तान जाने के सफर को दिखाया गया है।
आदित्य धर पहले ही बता चुके हैं कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में कुछ रियल कैरेक्टर्स के नामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिनमें से एक 'रहमान डकैत' के चचेरे भाई और उसके बाद गैंग की कमान संभालने वाले खूंखार डॉन 'उजैर बलोच' (Uzair Baloch) का नाम भी शामिल है। 'धुरंधर 2' की अपार सफलता के बीच अब असली गैंगस्टर उजैर बलोच का एक बहुत ही पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लियारी की गरीबी के बीच रॉयल लाइफ जी रहा था उजैर बलोच
सोशल मीडिया पर उजैर बलोच का जो इंटरव्यू वायरल हो रहा है, वह साल 2012 का है ,जिसे क्रिटिक रवि चौधरी ने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वह पाकिस्तानी पत्रकार नूर-उल-आरिफीन से बातचीत करते हुए खुद को 'गरीबों का मसीहा' बता रहा है। करांची का लियारी इलाका, जो हमेशा गैंगस्टर्स के अड्डे, गरीबी, पीने के साफ पानी और छोटी-छोटी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करता आया है, ऐसी जगह पर उजैर बलोच के रॉयल लाइफस्टाइल ने कई लोगों का ध्यान खींचा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सटोर्शन और कथित तौर पर ड्रग्स के धंधे से कमाए पैसों से उसने लियारी में एक महल जैसा घर बनाया था, जिसमें स्विमिंग पूल तक मौजूद था।
यह भी पढ़ें- Ranveer Singh नहीं 'जमील जमाली' हैं असली Dhurandhar, 12 साल पहले निभाया था खास किरदार
2012 में दिए गए इस इंटरव्यू में जब पत्रकार नूर-उल-आरिफीन ने उससे उसकी कमाई का सोर्स पूछा और लियारी में चीजों की किल्लतों की लिस्ट गिनवाई, तो उजैर बलोच ने बेबाकी से जवाब देते हुए कहा था, "मैं एक ट्रांसपोर्टर हूं और मेरी खुद की जमीन भी है। इसके अलावा दुबई में मेरा एक्सट्रैक्टर का बिजनेस भी है।"
खबरें और भी
'मैं उनके हर दुख-दर्द में शरीक हुआ हूं'- उजैर बलोच
जब इंटरव्यूअर ने पूछा, "लियारी के किसी घर में पीने का पानी नहीं है और आपने अपने घर में पानी का काउंटर लगाया है... आपके घर के बाहर एक बिल्कुल अलग दुनिया है और यहां आप मुगल बादशाह बने बैठे हैं, क्या यह कुछ अजीब नहीं है?" इस तीखे सवाल का जवाब देते हुए उजैर बलोच ने कहा,
"अल्लाह ने मुझे ये चीजें दी हैं और मैं इन्हें अपनी आवाम के साथ बांट रहा हूं। आप मेरे साथ चलें, मैं आपको दिखा देता हूं कि आवाम मुझसे कितनी मोहब्बत करती है और मैंने उनके लिए कितना कुछ किया है। मैं एक मस्जिद से ऐलान करूंगा, और आप देखेंगे कि सब लोग बाहर निकल आएंगे। मैं उनके हर दुख-दर्द में शरीक हुआ हूं। फिर चाहे वह भूख हो, पानी का मसला हो, तरक्की का मसला हो या फिर रोजगार का... मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहा हूं। आज आपने मुझे डॉन बुलाया है। कुछ लोग मुझे पहले डॉन कहा करते थे और आज आपने भी कह दिया। मैंने लोगों के लिए जो कुछ किया है, मुझे बस उसका यह नतीजा मिला है।
#Dhurandhar2 - Uzair Baloch’s rare interview is intense and controversial.
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) March 20, 2026
Brother of Rehman Dakait, Uzair openly admits how he ruled Lyari. He claims that whatever he did even killings were, according to him, for the poor and to deliver justice when no one else would.
“If… pic.twitter.com/bsXRzsppdd
'मैंने आज तक एक चींटी नहीं मारी'- उजैर बलोच
'रहमान डकैत' के कजिन उजैर बलोच से जब पत्रकार ने सीधा सवाल किया कि उसने आज तक खुद कितने कत्ल किए हैं? इसके जवाब में वह बोला,
"मैंने आज तक एक चींटी भी नहीं मारी। आवाम के रोजगार के मसले में, जो मैंने आवाज उठाई है, वो मैंने कत्ल किया है। मैंने आवाम के लिए अस्पताल बनवाने की जद्दोजहद की, गरीबों के लिए आवाज उठाई... अगर यह कत्ल है और अगर मैं उनकी मदद करने में हिस्सेदार हूं, तो उसके लिए मुझे कातिल कहा जाता है, तो यह आप लोगों की मर्जी है।"
उजैर बलोच का खुद को इस तरह 'निर्दोष' बताना सोशल मीडिया पर यूजर्स को बिल्कुल भी हजम नहीं हो रहा है। दरअसल, उसका नाम अपने दुश्मन गैंगस्टर 'अरशद पप्पू' के कत्ल से जुड़ा था, जो लियारी में सबसे क्रूर तरीके से की गई हत्याओं में से एक थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, 2013 में अरशद पप्पू को पकड़कर काफी टॉर्चर किया गया था और उसकी हत्या करके सिर धड़ से अलग कर दिया गया था।
वायरल वीडियो देख फैंस को सताई पत्रकार की चिंता
गैंगस्टर उजैर बलोच का यह पुराना वीडियो देखकर नेटिजन्स हैरान हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "क्या वह इंटरव्यूअर अभी जिंदा है?" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "किसी गैंगस्टर के सामने बैठकर इतनी बेबाकी से सवाल पूछने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए, जो इस पत्रकार में है।"
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि लियारी का डॉन और पूर्व राजनीतिक कार्यकर्ता उजैर बलोच फिलहाल करांची सेंट्रल जेल में बंद है। अप्रैल 2020 में पाकिस्तान की एक मिलिट्री कोर्ट ने उसे ईरानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में 12 साल की कठोर सजा सुनाई थी।
-1774095491274.jpg)
'धुरंधर 2' में किसने निभाया उजैर बलोच का किरदार?
'धुरंधर: द रिवेंज' में आदित्य धर ने लियारी के गैंगस्टर्स की कहानी को विस्तार से पर्दे पर उतारा है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में खूंखार गैंगस्टर उजैर बलोच का दमदार किरदार अभिनेता दानिश पंडोर (Danish Pandor) ने निभाया है।