Dhurandhar 2 की सफलता से भड़के Prakash Raj? फिल्म की तारीफ करने पर अल्लू अर्जुन-Jr एनटीआर पर साधा निशाना
Prakash Raj ने अल्लू अर्जुन और जूनियर NTR जैसे साउथ सुपरस्टार्स द्वारा धुरंधर की तारीफ करने पर निशाना साधा है। ...और पढ़ें

'धुरंधर 2' की सफलता पर भड़के प्रकाश राज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जहां भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारे डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' का जोर-शोर से समर्थन कर रहे हैं, वहीं दिग्गज एक्टर प्रकाश राज ने रणवीर सिंह की इस फिल्म पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा है। दूसरी तरफ कई लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म भी बता रहे हैं इस पर भी प्रकाश राज ने अपनी राय दी है।
जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन पर साधा निशाना
उन्होंने अल्लू अर्जुन और जूनियर NTR जैसे दक्षिण भारतीय सितारों पर भी निशाना साधा है। ये सितारे फिल्म की तारीफ तो कर रहे हैं, लेकिन इस पर हो रही आलोचनाओं का कोई जिक्र नहीं कर रहे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए प्रकाश राज ने अपने घर के एक कोने का नजारा दिखाया, जहां एक रेडियो पर बॉलीवुड का कोई पुराना और दिल को छू लेने वाला गाना बज रहा था। इस तरह उन्होंने 'धुरंधर' के इस क्रेज़ से खुद को सुरक्षित और अलग साबित किया।
Signs of Obligations are spreading South too .. #justasking https://t.co/iB01E1sp7K
— Prakash Raj (@prakashraaj) March 19, 2026
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के रास्ते में साउथ फिल्म ने बिछाए कांटे, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर लगाया ग्रहण
एक और X पोस्ट में एक्टर ने लिखा था, 'धुरंधर 2 की अब तक अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, जूनियर NTR, महेश बाबू और राम चरण ने तारीफ की है। क्या किसी बॉलीवुड स्टार ने भी ट्वीट किया है'?
प्रकाश राज ने एक एक्स पोस्ट में, एक वीडियो में रेडियो पर हम दोनों (1961) का गाना अभी ना जाओ छोड़ कर बजाया जा रहा है, जिसमें देव आनंद और साधना हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'मैं धुरंधर से बहुत दूर हूं। क्या आप हैं?'
Me .. Bahut Door from #Dhurandhar ….are you #justasking pic.twitter.com/UniBXj8mCN
— Prakash Raj (@prakashraaj) March 19, 2026
'धुरंधर 2' के बारे में
'धुरंधर: द रिवेंज' हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को Jio Studios और B62 Studios ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह दिसंबर 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है।