Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anushka Arijit Video: भारत-पाकिस्तान मैच में अरिजीत सिंह ने मांगी अनुष्का शर्मा से फोटो, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 10:35 AM (IST)

    Anushka Sharma Arijit Singh Video 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला हुआ। इस मैच को देखने के लिए बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स अहमदाबाद के ...और पढ़ें

    अनुष्का शर्मा और अरिजीत सिंह (Photo Credit: X)
    अनुष्का शर्मा और अरिजीत सिंह (Photo Credit: X)

    HighLights

    1. भारत और पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचे थे अरिजीत सिंह और अनुष्का शर्मा
    2. अनुष्का शर्मा और अरिजीत सिंह का वीडियो हुआ वायरल
    3. सिंगर ने की एक्ट्रेस से ये रिक्वेस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anushka Sharma And Arijit Singh: बीते दिन यानी 14 अक्टूबर को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में अनुष्का शर्मा से लेकर अरिजीत सिंह तक कई सेलेब्स ने स्टेडियम पहुंच कर टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया।

    मैच के दौरान अरिजीत सिंह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिले, जिसमें कभी अरिजीत सिंह खेल का आगाज करते हुए गाना गया, तो कभी बाबर की विकेट पर झूमते नजर आए। अब सिंगर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनुष्का शर्मा से उनकी एक फोटो लेने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Arijit Singh Video: बाबर आजम के विकेट पर झूम उठे अरिजीत सिंह, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    अरिजीत सिंह ने क्लिक की अनुष्का शर्मा की तस्वीर

    बीते दिन हुए भारत और पाकिस्तान के मैच में अनुष्का शर्मा अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद थीं। इस दौरान वहां सिंगर अरिजीत सिंह भी मौजूद थे, उन्होंने यह रोमांचक मैच देखा। सोशल मीडिया पर अब इन दोनों का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अरिजीत एक्ट्रेस से उनकी एक फोटो क्लिक करने के लिए रिक्वेस्ट करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी उनकी इस रिक्वेस्ट को स्वीकार किया और फोटो क्लिक करने के दौरान पोज भी दिए।

    बाबर की विकेट पर झूमे थे अरिजीत सिंह

    बीते दिन ही अरिजीत सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो वह पाकिस्तान के खिलाड़ी बाबर आजम के आउट होने पर खुशी से स्टैंड में खड़े होकर झूमते हुए नजर आ रहे थे।

    खबरें और भी

    इन फिल्मों में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा

    लंबे समय से एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं दी हैं। ऐसे में अब वह जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' के साथ वापसी करने की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म के जरिए अनुष्का शर्मा की सालों बाद स्क्रीन पर वापसी होगी।

    यह भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत-पाक मैच देखने पहुंचे सलमान खान ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र, टाइगर 3 पर कही ये बात