Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT 'क्वीन' बनीं Rani Mukerji, 'मर्दानी 3' के बीच Netflix पर तहलका मचा रहीं एक्ट्रेस की ये फिल्में

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 01:36 PM (IST)

    Rani Mukerji OTT Queen: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस बीच उनकी अन्य फिल्में ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी हुई हैं वह ...और पढ़ें

    'मर्दानी 3' के बीच ओटीटी क्वीन बनीं रानी मुखर्जी

    'मर्दानी 3' के बीच ओटीटी क्वीन बनीं रानी मुखर्जी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रानी मुखर्जी ने मर्दानी फ्रेंचाइजी से साबित कर दिया है कि उन्हें अपनी फिल्मों को सफल बनाने के लिए किसी हीरो या बड़े स्टार की जरूरत नहीं हैं वे अकेली ही काफी हैं। उनकी मर्दानी फ्रेंचाइजी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है और अब मर्दानी 3 को भी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।

    ओटीटी पर धमाल मचा रही रानी की ये फिल्में

    हालांकि सिर्फ मर्दानी फ्रेंचाइजी ही नहीं रानी मुखर्जी ने और भी कई फिल्में हैं जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया है और उन्हें दर्शकों और क्रिटीक्स ने काफी प्यार दिया है। वहीं ये फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही हैं। थिएटर में दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब ये फिल्में ओटीटी पर भी धमाल मचा रही हैं।

    यह भी पढ़ें- 'अभिनय की देवी...'Akshay Kumar ने Mardaani 3 देखने के बाद की रानी मुखर्जी की तारीफ,फैंस को मिला OMG 3 का हिंट

    मर्दानी (Mardaani)

    मर्दानी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2014 में रिलीज हुई जो कि एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे प्रदीप सरकार ने निर्देशित और यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि जिशु सेनगुप्ता, ताहिर राज भसीन और अनंत विधात शर्मा सहायक भूमिकाओं में हैं।

    rani mukerji (1)

    कहानी शिवानी शिवाजी रॉय नाम की एक पुलिसकर्मी पर आधारित है जिसमें वह भारतीय माफिया द्वारा मानव तस्करी की साजिशों को नाकाम करके लड़कियों को बचाती है। मर्दानी इस वक्त नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

    Mardaani 2 (मर्दानी 2)

    मर्दानी फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त मर्दानी 2 साल 2019 में आई जिसमें रानी के साथ विशाल जेठवा ने काम किया था। इसकी कहानी में एक राजनेता के लिए काम करने वाला साइकोपैथ सनी, मासूम महिलाओं का बेरहमी से रेप और मर्डर करता है और अपने पीछे लाशों का ढेर छोड़ जाता है। हालांकि, एसपी शिवानी रॉय उसे पकड़ने और न्याय दिलाने की कसम खाती है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है।

    खबरें और भी

    rani mukerji (2)

    Mrs Chatterjee Vs Norway (मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे)

    रानी मुखर्जी की यह थ्रिलर ड्रामा 2023 में रिलीज हुई और इस फिल्म के लिए रानी को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला। इसे आशिमा चिब्बर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, अनिर्बान भट्टाचार्य, नीना गुप्ता और जिम सर्भ ने काम किया है। यह फिल्म सागरिका चक्रवर्ती और अनुरूप भट्टाचार्य की सच्ची कहानी से प्रेरित है, जो एक भारतीय इमिग्रेंट कपल हैं जिनके बच्चों को 2011 में नॉर्वेजियन अधिकारियों ने उनसे छीन लिया था। फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    rani mukerji (3)

    हिचकी (Hichki)

    रानी मुखर्जी की हिचकी 2018 में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा है जिसमें रानी ने टौरेट सिंड्रोम से ग्रसित का महिला का किरदार निभाया है। कहानी में कई इंटरव्यू और कई बार रिजेक्शन के बाद उसे एक एलीट स्कूल में टीचर की नौकरी मिल जाती है। जहां वह अपने विद्रोही और शरारती स्टूडेंट्स को उनके टैलेंट का एहसास कराने के लिए हर संभव कोशिश करती है। हिचकी को भी आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

    rani mukerji (4)

    यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर 'मर्दानी' की हुंकार, तीसरे दिन के कलेक्शन ने चौंकाया