'अभिनय की देवी...'Akshay Kumar ने Mardaani 3 देखने के बाद की रानी मुखर्जी की तारीफ,फैंस को मिला OMG 3 का हिंट
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' इसी महीने रिलीज हुई। फिल्म में रानी मुखर्जी ने शिवानी रॉय के किरदार में बेहतरीन अभिनय किया है। अब मूवी देखने के बाद ...और पढ़ें
-1769858747305_m.webp)
रानी मुखर्जी और अक्षय कुमार (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) शुक्रवार 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मूवी को ऑडियंस से बेहतरीन रिव्यू मिले और फिल्म में रानी की एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई। मर्दानी 3 एक बेहतरीन कॉप ड्रामा है जिसमें रानी मुखर्जी शिवानी रॉय के किरदार के तौर पर वापसी कर रही हैं।
अब मूवी देखने के बाद खिलाड़ी कुमार ने भी रानी मुखर्जी की तारीफ की है। इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- क्वीन ऑफ गॉडेस को उनके सबसे शक्तिशाली अवतार में देखने जाइए। मैंने देखा। मुझे बहुत पसंद आया। इसे देखना न भूलें।" अक्षय ने दर्शकों से मर्दानी 3 देखने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Review: खौफनाक खेल, फिर जरूरी सवाल... रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' पिछली फिल्मों से ज्यादा खतरनाक?
शिवानी रॉय के किरदार में नजर आईं रानी
मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी। ये एक ऐसी भूमिका है जो उनके करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक थी। अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आयुष गुप्ता द्वारा लिखित, मर्दानी 3 का निर्माण यशराज फिल्म्स बैनर के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा किया गया है। फिल्म में मल्लिका प्रसाद खलनायिका के रोल में नजर आईं। मूवी में उनके किरदार की भी काफी तारीफ हुई। इसके अलावा गुजराती फिल्म एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला भी प्रमुख भूमिका में हैं।

OMG 3 में नजर आएंगी रानी
वहीं कुछ फैंस का ये मानना है कि अक्षय कुमार ने इसके जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म OMG 3 को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। बता दें कि कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि रानी मुखर्जी 'ओएमजी 3' में लीड रोल निभाएंगी। इसका टाइटल 'ओह माय गॉडेस' रखा गया है। हालांकि अभी इसकी ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है, लेकिन खबरों के मुताबिक इसकी शूटिंग इस साल फरवरी में शुरू होगी।