मिसकैरेज के बाद टूटीं Rani Mukerji, कहा- 'अपने बच्चे के बिना एक मां...'
मर्दानी 3 एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने बताया कि दूसरा बच्चा खोने के बाद उन पर क्या बीती थी। ...और पढ़ें

दूसरा बच्चा खोने पर रानी मुखर्जी ने बयां किया दर्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की मर्दानी 3 (Mardaani 3) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के प्रमोशन में जुटीं एक्ट्रेस ने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे दुखद पल को याद किया, जब वह मिसकैरेज के दर्द से उबर रही थीं।
रानी मुखर्जी का 2020 में मिसकैरेज हो गया था। दूसरे बच्चे को खोने के दर्द से उबरने में उन्हें एक ऐसी फिल्म ने मदद की जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी थी। यह फिल्म थी मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे। इस फिल्म के लिए ही रानी को नेशनल अवॉर्ड मिला।
मिसकैरेज के वक्त रानी के पास आई थी फिल्म
अब रानी मुखर्जी ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे ने उनकी जिंदगी पर क्या प्रभाव डाला है। पिंकविला के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि वह ऐसी फिल्में चुनती हैं जो प्रभाव छोड़े और मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे ऐसी फिल्म थी। बकौल एक्ट्रेस-
वो जो कहानी थी वो मुझे भी ऐसे एक मोड़ पर मिली थी, मतलब वो फिल्म मेरे पास आई थी, जब मैंने मेरा दूसरा बच्चा खो दिया था। तो यह सेंस ऑफ लॉस था मेरा और कहानी सुनकर ही मैं इतना जुड़ गई और मैंने बोला, ये कहानी मुझे बतानी है।
यह भी पढ़ें- छुप-छुपाकर Rani Mukerji की सीक्रेट वेडिंग में जा रहे थे Karan Johar, ऋषि कपूर ने पकड़ ली चोरी; फिर हुआ ये हाल
रानी ने अपने दर्द को फिल्म के जरिए किया बयां
मर्दानी 3 एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म ने उन्हें दर्द से उबरने में मदद की है। उन्होंने एक मां का अपने बच्चे से दूर होने का दर्द बयां किया है। एक्ट्रेस ने कहा-
हिंदुस्तान को ये कहानी बतानी है और उनको बताना है कि हमारा जो ऑब्सेशन है कि हम बाहर जाएं, हम वहां पर सेटल करेंगे, ये सच्चाई नहीं है, सच्चाई बहुत हटके है। अपने बच्चों के बिना एक मां का क्या हाल होता है और आपका बच्चा आपसे लेकर कोई चले जाए आपकी आंखों के सामने तो उस मां पर क्या गुजरती है, बच्चों पर क्या गुजरती है।
बता दें कि रानी मुखर्जी ने साल 2014 में आदित्य चोपड़ा से शादी की थी और साल 2015 में उन्होंने एक बेटी का स्वागत किया था जिसका नाम आदिरा चोपड़ा है।
यह भी पढ़ें- 'मेरी बेटी मुझे डांटती है...', Rani Mukerji ने खोला घर का राज, आदित्य संग लव स्टोरी बताने से किया इनकार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।