Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्रेकअप की खबरों के बीच Malaika Arora ने शेयर किया ब्वॉयफ्रेंड Arjun का वीडियो, यूजर्स बोले- 'चल क्या रहा है'

    Updated: Sun, 07 Jan 2024 08:03 PM (IST)

    Arjun Kapoor And Ranveer Singh इन दिनों मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है ...और पढ़ें

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Photo Instagram)
    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arjun Kapoor And Ranveer Singh Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक तरह जहां कई सेलेब्स शादी के रिश्ते में बंधते नजर आ रहे हैं तो इस बीच एक कपल ऐसा भी है, जिसके अलग होने की खबरें मीडिया में इन दिनों जोरों पर हैं। जी हां, अपने सही समझा इन दिनों मलाइका अरोड़ा  (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है।

    कहा जा रहा है कि ये कपल दो महीने पहले ही अलग हो चुका था। तो वहीं दोनों को लगातार साथ भी देखा जा रहा है। इन सबके बीच मलाइका अरोड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का एक वीडियो शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें- Malaika-Arjun Breakup: दो महीने पहले अलग हो चुके हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर! क्या इस वजह से किया ब्रेकअप?

    मलाइका ने अर्जुन को बताया डीजे

    अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणवीर सिहं (Ranveer Singh) भी नजर आ रहे हैं। दोनों एक्टर पार्टी में डीजे प्ले करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अर्जुन और रणवीर पूरे मस्ती अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में अदाकारा ने लिखा, "घर में सबसे अच्छे डीजे"।

    क्या फिर साथ आए मलाइका-अर्जुन

    दो दिन पहले इस कपल को लेकर मीडिया में खबर थी कि 2 महीने पहले ब्रेकअप हुआ था। दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। हालांकि, इस कपल ने एक बार फिर साथ आने का सोचा, जिसको लेकर दोनों  इस पर काम कर रहे हैं।  हाल ही में ये कपल अपनी कॉमन दोस्त करिश्मा करमचंदानी की शादी में नजर आया। 5 जनवरी को करिश्मा शादी की थी,  जिसमें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुए।

    खबरें और भी

    क्यों एक-दूसरे से अलग हुए मलाइका-अर्जुन

     कहा जा रहा है कि शादी की वजह से दोनों के बीच अनबन हुई है। हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। अभी तक मलाइका और अर्जुन ने भी ब्रेकअप की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। 

    यह भी पढ़ें- Malaika Arora: अरबाज खान के बाद मलाइका अरोड़ा करेंगी शादी? 2024 में दुल्हनिया बनने पर दिया ये जवाब