Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sushant Singh Rajput के निधन के बाद बॉलीवुड छोड़ना चाहते थे अमित साध, कहा- यह समाज की असफलता

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 22 Dec 2022 07:47 PM (IST)

    Amit Sadh on Sushant Singh Rajput अमित साध फिल्म अभिनेता है। अब उन्होंने चेतन भगत को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर ...और पढ़ें

    Amit Sadh on Sushant Singh Rajput: अमित साध फिल्म अभिनेता है।
    Amit Sadh on Sushant Singh Rajput: अमित साध फिल्म अभिनेता है।

    नई दिल्ली जेएनएन। Amit Sadh On Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फिल्म अभिनेता अमित साध बॉलीवुड छोड़ना चाहते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने समाज को बौना साबित कर दिया है, समाज ने एक व्यक्ति को होपलेस बना दिया। 

    अमित साध और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काय पो छे से डेब्यू किया था

    अमित साध और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म काय पो छे से डेब्यू किया था। सुशांत सिंह राजपूत के निधन से अमित साध टूट गए थे और उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ काई पो छे डेढ़ वर्षो तक छूट की थी। इसके चलते दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। सुशांत सिंह राजपूत ने 2020 में अपने घर पर मृत पाए गए थे।

    यह भी पढ़ें: Pathaan विवाद पर उमा भारती ने कहा- SRK नफरत के लिए खुद जिम्मेदार, गाने को निकालने का सेंसर बोर्ड के पास विकल्प

    अमित साध आगे कहते हैं, 'मुझे सुशांत की साइकी पता थी'

    अमित साध आगे कहते हैं, 'मुझे सुशांत की साइकी पता थी। कोई अगर आत्महत्या से मरता है, तो इसका मतलब यह है कि उसने अपने जीवन के कुछ पहलुओं को छुपाकर रखा है, जब ऐसा होता है तब यह उस व्यक्ति का दोष नहीं होता। यह समाज का होता है। लोग जो उसके आसपास के थे वे, उस गंभीर बात को पहचान नहीं पाए। वह व्यक्ति इतना निराश हो गया कि उसने अपने आपको मार लिया।'

    यह भी पढ़ें: Jhoome Jo Pathaan देख भड़के ट्विट्टर यूजर्स, कहा- 57 की उम्र में क्या कर रहा है SRK

    अमित साध ने चेतन भगत के साथ एक पॉडकास्ट बातचीत की है

    अमित साध ने चेतन भगत के साथ एक पॉडकास्ट में इस बात के बारे में बातचीत की है। अमित साध ने यह भी कहा कि उन्हें भी कई बार सुसाइडल थॉट आए थे लेकिन अब वह ठीक है। जब उनसे पूछा गया कि वह फिल्म इंडस्ट्री क्यों छोड़ना चाहते थे, तब वे कहते है, 'चिढ़ गया था मैं।' सुशांत सिंह राजपूत जून 2020 को अपने घर पर मृत पाए गए थे। सीबीआई मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में कोई क्लोजर रिपोर्ट दायर नहीं की गई है।

    खबरें और भी