Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jhoome Jo Pathaan देख भड़के ट्विट्टर यूजर्स, कहा- 57 की उम्र में क्या कर रहा है SRK

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 22 Dec 2022 06:22 PM (GMT+05:30)

    Jhoome Jo Pathaan Song Twitter Reactions शाह रुख खान की फिल्म पठान का नया गाना झूमे जो पठान रिलीज हुआ है। इसमें शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण डांस कर ...और पढ़ें

    Jhoome Jo Pathaan Song Twitter Reactions: झूमे जो पठान नया गाना रिलीज हुआ है।
    Jhoome Jo Pathaan Song Twitter Reactions: झूमे जो पठान नया गाना रिलीज हुआ है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jhoome Jo Pathaan Song Twitter Reactions: पठान फिल्म का नया गाना झूमे जो पठान रिलीज हुआ है। इस गाने के म्यूजिक, लिरिक्स और कोरियोग्राफी फैंस को पसंद नहीं आ रही हैं। फिल्म का नया गाना गुरुवार को रिलीज हुआ है। ट्विटर पर इस गाने को लेकर प्रतिक्रिया दी जा रही है। गाने में शाह रुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण भी है। 

    झूमे जो पठान गाना कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा है

    झूमे जो पठान गाना कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। वहीं कई लोगों को गाने में शाह रुख खान की एक्टिंग रास नहीं आ रही हैं, जिसमें उनके एब्स डिस्प्ले हो रहा है। एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा है, 'प्रीतम को ही बुला लो भाई, बंदा कॉपी करता है लेकिन कम से कम गाने तो अच्छे बना देता है।' एक ने लिखा है, 'बकवास गाना है भाई।' एक ने लिखा है, 'अब मूवी तो खराब होती है आपकी, इस बार गाने भी घटिया, क्या करें।'

    यह भी पढ़ें: Leonardo DiCaprio अपने से 25 वर्ष छोटी मॉडल विक्टोरिया लामस के साथ डिनर करते आए नजर, डेटिंग की अफवाह तेज

    शाह रुख खान को लेकर भी कुछ लोगों ने प्रतिक्रिया दी है

    कुछ लोगों ने शाह रुख खान को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने लिखा है, 'यहां टॉम क्रूज 60 की उम्र में इंपॉसिबल दिखने वाले स्टंट कर रहा हैं। वहीं शाह रुख खान झूमे जो पठान जैसा वाहियात कंटेंट बना रहा हैं। मुझे लगा वह कुछ नया लेकर आएंगे।' एक ने लिखा है, 'क्या जासूस ऐसे दिखता है।' वहीं एक ने लिखा है, '57 वर्ष के बूढ़े आदमी को इस प्रकार का कंटेंट बनाते समय सोचना चाहिए। बॉलीवुड कब ऐसी फिल्मों से बाहर आएगा।' एक ने लिखा है कि शाह रुख खान कैप्टन जैक स्पैरो की तरह नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Highlights: प्रियंका ने अंकित को बचाकर ठुकराई 25 लाख की प्राइज मनी, रेशन टास्क से सभी मुश्किल में

    पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है

    पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इसके पहले वे वॉर का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम की भी अहम भूमिका है। इसके पहले फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ था, जिसे लेकर भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

    खबरें और भी