Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Leonardo DiCaprio अपने से 25 वर्ष छोटी मॉडल विक्टोरिया लामस के साथ डिनर करते आए नजर, डेटिंग की अफवाह तेज

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 22 Dec 2022 04:04 PM (GMT+05:30)

    Leonardo DiCaprio Girlfriend लियोनार्डो डिकैप्रियो हॉलीवुड एक्टर है। अब उन्हें 23 साल की मॉडल और एक्ट्रेस विक्टोरिया लामस के साथ देखा गया है। दोनों के ...और पढ़ें

    Leonardo DiCaprio Girlfriend: लियोनार्डो डिकैप्रियो हॉलीवुड एक्टर है।
    Leonardo DiCaprio Girlfriend: लियोनार्डो डिकैप्रियो हॉलीवुड एक्टर है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Leonardo DiCaprio Girlfriend: द वुल्फ ऑफ वाल स्ट्रीट में नजर आए लियोनार्डो डिकैप्रियो अपने से 25 साल छोटी मॉडल विक्टोरिया लामस के साथ देखें गये है। इसके बाद दोनों के अफेयर की अफवाह तेज हो गई। इसके पहले उनका नाम सुपरमॉडल गिगी हदीद के साथ जुड़ा हुआ था। लियोनार्डो डिकैप्रियो पर एक आरोप लगता रहा है कि वह अपने से आधे उम्र की लड़कियों को डेट करते हैं। इस पर उनके फैंस की भी नजर होती है। 

    लियोनार्डो डिकैप्रियो की उम्र 48 वर्ष और मॉडल विक्टोरिया की उम्र 23 वर्ष है

    लियोनार्डो डिकैप्रियो को अब एक्टर मॉडल विक्टोरिया लामस के साथ हॉलीवुड में मंगलवार की रात डिनर पर देखा गया। विक्टोरिया उनसे 25 साल छोटी है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। लियोनार्डो डिकैप्रियो की उम्र 48 वर्ष है और मॉडल विक्टोरिया की उम्र 23 वर्ष है। दोनों द वर्ल्ड रेड क्लब में साथ स्पॉट किए गए। दोनों मीटिंग के बाद अलग-अलग कार में गए लेकिन अंत में जाकर एक ही कार में सवार हो गए।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Highlights: प्रियंका ने अंकित को बचाकर ठुकराई 25 लाख की प्राइज मनी, रेशन टास्क से सभी मुश्किल में

    लियोनार्डो डिकैप्रियो और विक्टोरिया लामस साथ देखें गए है

    दोनों की डेली मेल ने कई तस्वीरें जारी की है। इस अवसर पर विक्टोरिया ने ब्लैक स्कूप क्रॉप टॉप पहन रखा था। वहीं उन्होंने ब्लैक पैंट भी पहन रखी भी। लियोनार्डो डिकैप्रियो ने कैजुअल लुक रखा था। वह टी शर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आए। विक्टोरिया एक्टर लोरेंजो लामस की बेटी है। उन्होंने फाल्कन क्रेस्ट नामक फिल्म में भी काम किया था। उनके इंस्टाग्राम पर 23000 फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपनी ट्रैवलिंग और मॉडलिंग से जुड़ी चीजें अपडेट करती हैं। उन्होंने द लास्ट थिंग द अर्थ सेड, अ वर्चुअस रोल जैसी फिल्मों में भी काम किया था। 

    यह भी पढ़ें: Filmfare OTT Awards 2022: पंचायत 2, राकेट बॉयज, दसवीं और टब्बर का जलवा, अभिषेक बच्चन और जितेंद्र कुमार विनर

    लियोनार्डो डिकैप्रियो 27 वर्षीय सुपरमॉडल गिगी हदीद को भी डेट कर चुके है

    लियोनार्डो डिकैप्रियो का हाल ही में कैमिला मारोन से ब्रेकअप हुआ है। वहीं उन पर सुपरमॉडल गिगी हदीद को भी डेट करने का आरोप लगा था। दोनों को कई अवसर पर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता था। गिगी की उम्र 27 वर्ष है। जिनका हाल ही में जायन मलिक से ब्रेकअप हुआ था। लियोनार्डो डिकैप्रियो जल्द किलर ऑफ द फ्लावर रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म बनकर तैयार है।

    खबरें और भी