Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Filmfare OTT Awards 2022: पंचायत 2, राकेट बॉयज, दसवीं और टब्बर का जलवा, अभिषेक बच्चन और जितेंद्र कुमार विनर

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Wed, 21 Dec 2022 10:55 PM (IST)

    Filmfare OTT Awards 2022 फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 की घोषणा की गई है। इसमें कई कलाकारों को अवार्ड्स दिए गए है। वहीं कई फिल्मों और वेब सीरीज को भी ...और पढ़ें

    Filmfare OTT Awards 2022: फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स की घोषणा की गई है।
    Filmfare OTT Awards 2022: फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स की घोषणा की गई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Filmfare OTT Awards 2022: फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2022 की मुंबई में घोषणा की जा रही है। इसके पहले टेक्निकल कैटेगरी में भी अवार्ड दिए गए। इस अवार्ड्स शो के रेड कार्पेट पर जैकी श्रॉफ, दिया मिर्जा, नीना कुलकर्णी, शमा सिकंदर, जरीन खान, रश्मि देसाई, रवीना टंडन, अमायरा दस्तूर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, श्वेता त्रिपाठी, नताशा भारद्वाज और अनुप्रिया गोयंका जैसे कई कलाकारों को स्पॉट किया गया।

    पंचायत सीजन 2 के लिए रघुवीर यादव, नीना गुप्ता और जितेंद्र कुमार को अवार्ड दिया गया है 

    फिल्म फेयर अवार्ड बेस्ट वेब सीरीज की बात की जाए तो इसमें पंचायत सीजन 2 का जलवा रहा, जहां रघुवीर यादव को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं नीना गुप्ता को बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस अवार्ड से भी इसी वेब सीरीज के लिए सम्मानित किया गया है। वहीं बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स मेल का पुरस्कार जितेंद्र कुमार को पंचायत सीजन 2 के लिए दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: Sonam Kapoor ने किया खुलासा, दिल को छूने वाले पोस्ट के माध्यम से बताया क्यों आनंद आहूजा से की शादी

    फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म वेब ओरिजिनल दसवीं को दिया गया

    फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म वेब ओरिजिनल दसवीं को दिया गया। अभिषेक बच्चन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया है। वहीं बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर वेब ओरिजिनल फिल्म का पुरस्कार अनिल कपूर को फिल्म थार के लिए दिया गया है। सभी अवार्ड पाकर काफी खुश नजर आ रहे थे।

    यह भी पढ़ें: Kantara Oscar 2023 Nominations: आरआरआर के बाद अब कांतारा ने खेला ऑस्कर 2023 के लिए दांव, भरा नॉमिनेशन

    रॉकेट बॉयज को टेक्निकल अवार्ड में 6 पुरस्कार मिले हैं

    इसके पहले टेक्निकल अवार्ड की घोषणा की गई थी, जिसमें रॉकेट बॉयज को 6 पुरस्कार मिले हैं। इनमें बेस्ट ओरिजिनल, स्क्रीनप्ले सीरीज, बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन सीरीज, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट सिनेमैटोग्राफर और बेस्ट वीएफएक्स शामिल है। 2022 वेब सीरीज और ऑनलाइन रिलीज हुई फिल्मों के लिए काफी अच्छा रहा है। यह विविध प्रकार की विषयों पर बने हुए कंटेंट को दर्शकों तक पहुंचाने में सफल रहा है। अब देखना यह है कि 2023 वेब सीरीज और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कैसा होता है। आनेवाले वर्ष में भी कई नई वेब सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार है।

    खबरें और भी