Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonam Kapoor ने किया खुलासा, दिल को छूने वाले पोस्ट के माध्यम से बताया क्यों आनंद आहूजा से की शादी

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Wed, 21 Dec 2022 10:06 PM (GMT+05:30)

    Sonam Kapoor On Anand Ahuja सोनम कपूर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई है। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने पति आनंद आहूज ...और पढ़ें

    Sonam Kapoor On Anand Ahuja: सोनम कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।
    Sonam Kapoor On Anand Ahuja: सोनम कपूर फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sonam Kapoor On Anand Ahuja: सोनम कपूर और आनंद आहूजा सोशल मीडिया के पसंदीदा कपल्स में से एक है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। इतना ही नहीं, दोनों को हाल ही में एक बेटा भी हुआ है। सोनम कपूर अक्सर अपने जीवन से जुड़ी कई बातें सोशल मीडिया पर बताया करती हैं। अब उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने आनंद आहूजा से शादी क्यों की। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। 

    सोनम कपूर ने एक पोस्ट लिखा है

    सोनम कपूर ने एक पोस्ट में लिखा है, 'पिताजी: आपकी बेटी सब कुछ नोटिस करती हैं कि आप अपनी पत्नी का हाथ किस प्रकार पकड़ते हो या उनके कंधे पर हाथ किस तरह रखते हो। आपकी बेटी देखती है कि आप उन्हें सुन रहे हो या नहीं, जब आपकी पत्नी बात कर रही होती है। वह यह भी देखती है कि जब आप फोन देख रहे होते हो, तब दुनिया को इग्नोर कर रहे होते हो। आपकी बेटी आपको देखकर सीखती है कि वह कैसे बात करें। आपकी बेटी आपके हर पल को देखती है। इसके लिए आपको ऊंचा उठाना होगा।'

    यह भी पढ़ें: Kantara Oscar 2023 Nominations: आरआरआर के बाद अब कांतारा ने खेला ऑस्कर 2023 के लिए दांव, भरा नॉमिनेशन

    सोनम कपूर ने मां को राइट चॉइस के लिए क्रेडिट दिया है

    इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता अनिल कपूर की भी सराहना की है। उन्होंने अपने पिता को एक परफेक्ट हस्बैंड बताया है और अपनी मां को राइट चॉइस करने के लिए क्रेडिट दिया है। वह कहती हैं, 'इसी के वजह से मैंने और रिया कपूर ने आनंद आहूजा और करण बुलानी का चुनाव किया है क्योंकि हमारी मां ने सही सुना किया था। मैं इसके लिए मां को श्रेय देती हूं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

    यह भी पढ़ें: Charles Sobhraj: बातों से सांसें छीनने में माहिर बिकिनी किलर, इन फिल्मों और सीरीजों में जिंदगी आ चुकी है नजर

    सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से 2018 में शादी की थी

    सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से 2018 में शादी की थी। उन्हें एक खूबसूरत बेटा भी हुआ है, उन्होंने उसका नाम वायु कपूर आहूजा रखा है। वहीं सोनम कपूर की बहन रिया कपूर में निर्देशक करण बुलानी से पिछले वर्ष शादी की है। दोनों 12 वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करते रहे और अब शादी कर ली है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)