विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 अगस्त पर 51 साल पहले रिलीज हुई थी सबसे बड़ी फिल्म, 3 दिन रही फ्लॉप; बाद में ब्लैक में बिके टिकट से रचा इतिहास

Updated: Sat, 15 Aug 2026 02:20 PM (IST)

51 साल पहले स्वतंत्रता दिवस पर एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसे 3 दिन तक सिनेमाघरों में ऑडियंस नहीं मिली। हालांकि, बाद में मूवी ने ऐसा इतिहास रचा कि कोई 6 साल तक इसे थिएटर से नहीं हिला पाया।

51 साल पहले फ्लॉप होने के बाद रचा इतिहास/ फोटो- Youtube

51 साल पहले फ्लॉप होने के बाद रचा इतिहास/ फोटो- Youtube

HighLights

  1. तीन दिन तक सारे शोज सिनेमाघरों में जा रहे थे खाली

  2. डिप्रेशन का शिकार होने लगे थे फिल्म के एक्टर्स

  3. रिलीज के तीन दिन बाद पलटी थी पूरी बाजी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 70 से 90 के दौर में कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्हें सिनेमाघरों में आते ही ऑडियंस नहीं मिली। हालांकि, बाद में इन मूवीज का सिक्का ऐसा चला कि वो न सिर्फ थिएटर्स में सालों साल चली, बल्कि आज के समय में उन्हें इंडियन सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है।

51 साल पहले 15 अगस्त के मौके पर एक ऐसी ही फिल्म आई थी, जिसके शुरूआती 3 दिन इतने बुरे थे कि एक्टर्स डिप्रेशन में आने लगे थे, लेकिन तीन दिन बाद इस फिल्म ने ऐसा कमाल किया कि हर कोई हैरान रह गया। कौन सी थी वह फिल्म जिसकी तीन साल तक चली एडवांस बुकिंग और छह साल तक ऑडियंस सिनेमाघरों में देखती रही वह फिल्म, नीचे आर्टिकल में पढ़ें किस्सा।

खाली थिएटर्स से ब्लैक में टिकट बिक्री होने तक की थी जर्नी

जिस फिल्म की बात हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह 51 साल पहले 15 अगस्त 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'शोले' है, जिसमें धर्मेंद्र से लेकर अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया प्रदा, अमजद खान और संजीव कुमार जैसे एक्टर्स नजर आए थे। यह फिल्म जब सिनेमाघरों में आई थी, तो एक बहुत ही बड़ी फ्लॉप हुई थी, लेकिन बाद में मूवी ने जो इतिहास लिखा, उसका साक्षी पूरा इंडिया है।

फिल्म के एक्टर असरानी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई तो वह जुहू के 'चन्दन' थिएटर में मूवी देखने के लिए गए थे, जो मुंबई के सबसे चर्चित सिनेमाहॉल्स में से एक है। जब वह 3 बजे पहुंचे तो पूरा का पूरा सिनेमाघर खाली पड़ा था। पहला दिन निकल गया, दूसरे दिन का हाल भी ऐसा ही था। उन्हें और बाकी के एक्टर्स को मल्टीस्टारर फिल्म देखने क्यों नहीं आ रहे हैं, इस कारण से डिप्रेशन होने लगा था।

_ - 2026-08-15T141517.800

तीसरे दिन पलटी थी शोले की किस्मत

असरानी ने आगे बताया, 'तीसरे दिन रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की किस्मत ऐसी पलटी थी कि शोले ने हिंदी सिनेमा में इतिहास लिख दिया। 6 साल तक यह फिल्म लगातार सिनेमाघरों में चलती रही। इतना ही नहीं, मूवी के तीन साल तक की एडवांस बुकिंग भी हो गई थी। धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन स्टारर शोले लोगों को इतनी ज्यादा पसंद आ रही थी कि तीन साल साल तक फिल्म की ब्लैक में टिकट बिक्री हुई थी।

Screenshot 2026-08-15 141609

1975 में रिलीज हुई हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म 'शोले' एक्टर्स के नाम से ज्यादा उसमें निभाए गए उनके किरदारों से जानी जाती है। अमिताभ बच्चन ने फिल्म जहां 'जय' की भूमिका निभाई थी, तो धर्मेंद्र ने 'वीरू' बनकर सबको हंसाया। बसंती और उसकी धन्नो को आज तक लोग नहीं भूल पाए हैं। हालांकि, शोले की सक्सेस के साथ लोगों के मन में जिसने सबसे ज्यादा डर पैदा किया, वह थे अमजद खान, जिन्होंने 'गब्बर' की आइकॉनिक भूमिका अदा की थी।

यह भी पढ़ें- Sholay के 'गब्बर सिंह' का था छोटा भाई, फिर भी नहीं बन पाया स्टार, फ्लॉप रहा था करियर

यह भी पढ़ें- 51 सालों से फ्रेंडशिप एंथम बना हुआ है Kishore Kumar का ये गाना, इसे गाकर दोस्ती की मिसाल देते हैं लोग