Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amitabh Bachchan के घर हुआ होलिका दहन, नव्या ने मामा अभिषेक बच्चन को लगाया गुलाल

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 12:23 AM (IST)

    24 मार्च को देश भर में होलिका दहन मनाया गया। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इसकी धूम देखने को मिली। हर साल की तरह इस साल भी बच्चन परिवार ने होलिका दहन एक सा ...और पढ़ें

    अमिताभ बच्चन के घर होली (Photo Credit Instagram)
    अमिताभ बच्चन के घर होली (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. बच्चन परिवार में मनाया गया होलिका दहन
    2. नव्या नवेली नंदा ने शेयर की तस्वीरें
    3. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी आए नजर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में 24 मार्च को छोटी होली यानी होलिका दहन हुआ। आम से लेकर फ़िल्मी सितारों ने इस त्यौहार में अपने-अपने तौर तरीके से सेलिब्रेट किया। इसी बीच बच्चन परिवार की होलिका दहन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें पूरा परिवार एक साथ इस त्योहार को मनाता नजर आ रहा है। 

    यह भी पढ़ें- Holi 2024: होली के रंग में रंगी नजर आईं Manisha Rani, साड़ी में दिखाई किलर अदाएं

    नव्या नवेली ने दिखाई झलक

    हर साल की तरह इस साल भी अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के घर पर होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन समेत पूरा परिवार मौजूद रहा। इन तस्वीरों के अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। 

    नव्या ने मामा को लगाया गुलाल

    इस फोटो में मामा और भांजी नजर आ रहे हैं। नव्या एक्टर अभिषेक बच्चन को गुलाल लगाती नजर आ रही हैं। इस फोटो में  ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन और श्वेता बच्चन की भी झलक देखने को मिल रही है।

    अभिषेक ने मांगी विश

    इस फोटो में होलिका के सामने अभिषेक बच्चन बैठे नजर आ रहे हैं और बहुत की ध्यान से होलिका को देख रहे हैं। ऐसा लगा रहा है कि एक्टर मन ही मन में कुछ विश मांग रहे हो।

    जया बच्चन ने किया होलिका हदन

    इस फोटो में जया बच्चन होलिका दहन करती नजर आ रही हैं। हालांकि, इन फोटोज में अभिताभ बच्चन की झलक देखने को नहीं मिली, लेकिन रविवार शाम एक्टर अपने फैंस से मिलने हर रविवार की तरह इस रविवार भी घर के बाहर आए थे।

    खबरें और भी

    अभिषेक बच्चन ने शेयर किया वीडियो

    अभिषेक बच्चन ने भी इंस्टाग्राम पर होलिका दहन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा- होलिका सभी बुराइयों को जला दे। होली की शुभकामनाएं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

    यह भी पढ़ें- Holi के रंग में रंगी ‘गोपी बहू’, Devoleena Bhattacharjee ने जमकर उड़ाया गुलाल