विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

44 साल से जन्माष्टमी पर गली-मोहल्लों में 'शोर' मचा रहा Kishore Kumar का गीत, सुनते ही झूम उठते हैं 'कृष्ण' भक्त

Updated: Tue, 01 Sep 2026 05:15 PM (GMT+05:30)

जन्माष्टमी आने वाली है और इस मौके पर हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बता रहे हैं, जो ...और पढ़ें

जन्माष्टमी पर 44 साल से है इस गाने की धूम/ फोटो- इंस्टाग्राम

जन्माष्टमी पर 44 साल से है इस गाने की धूम/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 44 सालों से अमिताभ बच्चन का गीत बना हुआ है जन्माष्टमी की शान

  2. हर नगर गली-मोहल्लों में किशोर कुमार का खूब बजता है गाना

  3. इस गाने के बिना अधूरी सी लगती है कृष्ण जन्माष्टमी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन के बाद एक बार फिर से पूरा भारत फेस्टिवल के रंग में रंगने वाला है। 4 सितंबर को जन्माष्टमी आने वाली है, जहां हर और मंदिरों में इस त्यौहार को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। अब त्यौहार का मौका हो और उसमें बॉलीवुड गानों का स्वाद न हो, ऐसा कैसे हो सकता है।

आज हम आपको किशोर कुमार (Kishore Kumar) और लता मंगेशकर की आवाज में गाए एक ऐसे गीत के बारे में बता रहे हैं, जो पिछले 44 सालों से जन्माष्टमी के फेस्टिवल की शान बना हुआ है। अमिताभ बच्चन का ये कल्ट गाना पूरी नगरी में रौनक ला देता है।

44 साल से जन्माष्टमी की जान है ये गीत

जन्माष्टमी स्पेशल जिस गाने का जिक्र हम इस लेख में कर रहे हैं, वह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की सुपरहिट फिल्म है, जो इस खास मौके पर हर गली-मोहल्ले में बजता है और लोग झूम-झूमकर इस गाने पर डांस करते हैं। गाने के लिरिक्स हैं, 'मच गया शोर सारी नगरी में... आया बिरज का बांका संभाल अपनी गगरी रे।' इस गाने में अमिताभ बच्चन के साथ परवीन बाबी नजर आई थीं।

1984 में आई फिल्म 'खुद्दार' में कान्हा जी की चंचलता को शब्दों के माध्यम से बयां करते इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया थ। इसके लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। गाने का म्यूजिक राजेश रोशन ने दिया था।

Untitled design - 2026-09-01T161006.636

यूट्यूब पर करोड़ों में मिले हैं कल्ट गाने को व्यूज

किसी गाने की लोकप्रियता का अगर अंदाजा लगाना है, तो आप उसके व्यूज से लगा सकते हैं। 4 अगस्त 2020 में यूट्यूब पर री-पोस्ट किए गए इस गीत को 1 करोड़ 91 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। यह अमिताभ बच्चन के करियर के बेस्ट गानों में से एक है।

 Video Credit- NH Hindi Songs

फिल्म खुद्दार की बात करें तो, मूवी में अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी के अलावा संजीव कुमार, राजू श्रेष्ठा, विनोद मेहरा, तनुजा, बिंदिया गोस्वामी, प्रेम चोपड़ा, महमूद, ए.के. हंगल जैसे एक्टर्स नजर आए थे। 1984 में आई खुद्दार ने बॉक्स ऑफिस पर 5 से 7 करोड़ का बिजनेस किया था। यह हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में से एक है। 

यह भी पढ़ें- 24 साल पहले Amitabh Bachchan ने ठुकराया था अदनान सामी के हिट गाने का ऑफर! यूट्यूब पर मिले 50 मिलियन व्यूज

यह भी पढ़ें- 'सनी देओल मुस्लिम...' Shabana Azmi ने बताया क्या थी Batwara 1947 के असफल होने की वजह, एक्ट्रेस ने जाहिर किया दुख