विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न पड़े जया बच्चन से डांट, इस कारण शादी के 53 साल बाद भी Amitabh Bachchan जरूर करते हैं एक काम; खुद किया खुलासा

Updated: Tue, 25 Aug 2026 08:31 PM (IST)

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 53 साल हो चुके हैं। हालांकि, कई साल बीत जाने के बाद ...और पढ़ें

जया बच्चन की डांट से बचने के लिए अमिताभ करते हैं ये काम/ फोटो- Instagram

जया बच्चन की डांट से बचने के लिए अमिताभ करते हैं ये काम/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन जया बच्चन की डांट से बचने का बताते हैं राज

  2. स्टाफ मेंबर्स न होने पर खुद करते हैं घर के सारे काम 

  3. 53 साल की शादी में एक काम नियम से कर रहे हैं बिग बी 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अभिनेता आए दिन अपने पोस्ट को लेकर चर्चा का विषय बन जाते हैं।

हालांकि, इस बार वह किसी पोस्ट को लेकर नहीं, बल्कि अपने डेली रूटीन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने बताया कि शादी के 53 साल बाद भी एक चीज है जो नियमित रूप से करते हैं। क्या है पत्नी की डांट 

जया बच्चन को हमेशा इस बारे में करते हैं इन्फॉर्म

हाल ही में सोनी टीवी के शो कौन बनेगा करोड़पति 18 में जब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से एक कंटेस्टेंट ने ये पूछा कि क्या उन्हें घर लेट आने पर कभी जया बच्चन से डांट पड़ी है? तो अभिनेता ने तपाक से जवाब देते हुए कहा,"मुझे पता है कि घर लेट जाऊंगा तो क्या होगा। हमारा एक फैमिली ग्रुप है और जैसे ही में सुबह-सुबह उठता हूं, तो एक मैसेज करता हूं, 'नमस्कार'।

अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, "मैं अपने पारिवारिक ग्रुप में ही सबको इन्फॉर्म करता हूं कि मेरा कहीं और शूट है और मुझे आने में लेट हो जाएगा, इसलिए वह मेरा डिनर पर इंतजार न करें। मैं उन्हें अपनी दिनचर्या के बारे में बहुत पहले ही इन्फॉर्म कर देता हूं। इससे मैं सुरक्षित हो जाता हूं।"

amitabh bachchan

'जया बच्चन को नहीं बताया तो पड़ेगी डांट'

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर कंटेस्टेंट से बात करते हुए आगे कहा, "अगर मैंने उन्हें पहले से इन्फॉर्म नहीं किया, तो मुझे जरूर डांट पड़ेगी। वो पूछेंगी, तुम कहां थे? हमें इन्फॉर्म क्यों नहीं किया? ये टाइम है घर आने का? तो अगर मैं बहुत ज्यादा लेट होता हूं, तो वह अपना डिनर करके सोने के लिए चली जाती हैं।"

अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया कि वैसे तो उनके घर में काम करने वाले काफी स्टाफ मेंबर्स हैं, लेकिन अगर कोई नहीं होता तो वह खुद ही काम कर लेते हैं। अभिनेता ने कहा, "चाहे चार, आठ और 10 स्टाफ मेंबर्स हों, लेकिन जब घर में कोई नहीं होता, तो मैं खुद ही सारा काम करता हूं। मैं साफ-सफाई और हर चीज का ध्यान रखता हूं। मुझे ये नहीं पता कि खान कैसे पकाते हैं, तो कभी हम बाहर से खाना मंगा लेते हैं और कभी-कभी मैं जया जी से कहता हूं कि वह कुछ बना दें। वह इसके लिए काफी उत्सुक रहती हैं और मेरे लिए हर दिन अलग-अलग खाना बनाती हैं। फिर पूछती हैं कि मुझे खाना कैसा लगा?"

amitabh bachchan

1973 में शादी के बंधन में बंधे थे अमिताभ-जया

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी 3 जून को 1973 में हुई थी। उनकी शादी को 53 साल पूरे हो चुके हैं। दिग्गज अभिनेता के एक बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता नंदा हैं।

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan पर भारी पड़ गई थी Rajesh Khanna की 57 साल पुरानी फिल्म, 75 हफ्ते तक थिएटर्स में किया था राज

यह भी पढ़ें- 'बागबान' के सेट पर Amitabh Bachchan की टांग खिंचाई करती थीं लिलेट दुबे, JFF में बताया दिलचस्प किस्सा