विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बागबान' के सेट पर Amitabh Bachchan की टांग खिंचाई करती थीं लिलेट दुबे, JFF में बताया दिलचस्प किस्सा

Updated: Fri, 21 Aug 2026 05:14 PM (IST)

जागरण फिल्म फेस्टिवल में आईं मशहूर अदाकारा लिलेट दुबे (Lillete Dubey) ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म बागबान का किस्सा शेयर किया है।

लिलेट दुबे ने बताया बागबान का किस्सा।

लिलेट दुबे ने बताया बागबान का किस्सा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गदर: एक प्रेम कथा, जुबैदा, मॉनसून वेडिंग और बागबान जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुकीं लिलेट दुबे (Lillete Dubey) ने जागरण फिल्म फेस्टिवल (Jagran Film Festival 2026) में अमिताभ बच्चन से जुड़ा किस्सा शेयर किया है।

लिलेट दुबे ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ सुपरहिट फिल्म बागबान (Baghban) में साथ काम किया है। बागबान में लिलेट ने शांति की भूमिका निभाई थी। JFF में लिलेट ने खुलासा किया कि वह फिल्म के सेट पर बिग बी की टांग खिंचाई करती थीं।

अमिताभ को बताया समय का पाबंद

लिलेट दुबे ने अमिताभ बच्चन को समय का पाबंद बताया। उन्होंने कहा, "वह समय के बहुत ही ज्यादा पाबंद थे और वह दूसरों को शर्मिंदा कर देते थे। मुझे नहीं पता कि अब वह कैसे हैं, लेकिन उस जमाने में वह वैसे थे। मैं बहुत शरारती इंसान थीं। मैं उनकी टांग खींचती थी क्योंकि वह कहते थे कि मेरे पास बहुत अच्छा स्पॉटब्वॉय था।"

अमिताभ बच्चन को छेड़ती थीं लिलेट

लिलेट ने कहा, "तो उनको तीन-चार कुर्सियां अच्छी लगती हैं, जिन पर वह बैठते हैं। तो वह जब आते थे, वहां पर बैठने के लिए शॉट्स के बीच में तो उनके स्पॉटब्वॉय से पहले मेरा स्पॉटब्वॉय उनके सामने चार कुर्सियां रख देता था। तो वह कहने लगे कि लिलेट मुझे लगता है तो मैं तुरंत बोलती- नो, नो। आप चाहे जिसे ले लें, लेकिन मेरे स्पॉटब्वॉय पर नजर मत रखें।"

w

अमिताभ के काम को लेकर बोलीं लिलेट

लिलेट ने आगे कहा, "वह बहुत प्रोफेशनल हैं और बहुत ही शानदार अभिनेता हैं। मुझे हमेशा महसूस होता है कि उन्होंने अभी भी अपने अंदर का असली पॉटेंशियल नहीं दिखाया है क्योंकि वह बहुत-बहुत टैलेंटेड हैं।"

लिलेट का मानना है कि भले ही अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई बेहतरीन रोल्स किए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें वो रोल नहीं मिला है जो उनके अंदर के असली टैलेंट को बाहर निकाल सके। लिलेट ने यह भी कहा कि जब वह बागबान में काम कर रही थीं, तब वह बड़ी स्टार भी नहीं थीं, फिर भी उन्होंने डायलॉग्स वगैरह में उनकी मदद की।

यह भी पढ़ें- 'आप कस्बों तक सिनेमा...', Jagran Film Festival 2026 को सुधीर मिश्रा और मधुर भंडारकर ने क्यों बताया सबसे खास?

यह भी पढ़ें- JFF 2026: धमाल के 'मानव' के स्पिन-ऑफ पर जावेद जाफरी का बड़ा खुलासा, क्या इंद्र कुमार के साथ फिर जमेगी जोड़ी?