Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड में शोक की लहर, शाह रुख खान के देवदास को-एक्टर Vijay Crishna का निधन

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 04:40 PM (IST)

    दिग्गज अभिनेता विजय कृष्ण का निधन हो गया है। उन्होंने संजय लीला भंसाली की 'देवदास' में शाहरुख खान के पिता की भूमिका निभाई थी। 'गुजारिश', 'गांधी' और 'प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. देवदास में शाहरुख खान के पिता बने थे

    2. 'गुजारिश', 'गांधी', 'पीके' जैसी फिल्मों में भी काम किया

    3. अभिनेत्री लिलेट दुबे ने निधन की खबर की पुष्टि की

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से एक दुखद खबर आ रही है। भारतीय सिनेमा में अपने असाधारण अभिनय और मंच पर अपनी दमदार उपस्थिति के लिए जाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता विजय कृष्ण (Vijay Crishna) का निधन हो गया है। उन्होंने 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में शाह रुख खान के पिता की भूमिका निभाई थी।

    कई बॉलीवुड फिल्मों में किया काम

    इसके अलावा 2010 में आई फिल्म गुजारिश में भी वो नजर आए। उनकी फिल्मोग्राफी में गांधी और पीके जैसी फिल्मों में उल्लेखनीय भूमिकाएं शामिल हैं। विजय ने वैसे तो कई नाटक और फिल्मों में काम किया लेकिन देवदास ने उन्हें सबसे अधिक पहचान दिलाई। साल 2004 में उन्हें इंग्लिश डांस ड्रामा फिल्म 'डांस लाइक ए मैन' से खूब तारीफ मिली थी। फिल्म का निर्देशन पामेला रूक्स ने किया था और यह महेश दत्तानी के नाटक पर आधारित थी। फिल्म में शोभना, आरिफ जकारिया और अनुष्का शंकर ने एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसे इंग्लिश में बेस्ट फीचर का नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला था।

    यह भी पढ़ें- सालों बाद Ismail Darbar ने बयां किया अपना दर्द, बोले- 'संजय लीला भंसाली ने मुझे धोखा दिया'

    लिलेट दुबे ने की खबर की पुष्टि

    उनका निधन किस वजह से हुआ इसके बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन इस खबर से उनके साथ काम कर चुके लोग और प्रशंसक गहरे शोक में हैं। अभिनेत्री लिलेट दुबे ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की। एक्ट्रेस ने लिखा है, 'दिल टूट गया है...हमारे प्यारे विजय कृष्णा... जो 25 वर्षों से अधिक समय तक हमारे थिएटर परिवार और 'डांस लाइक अ मैन' का हिस्सा रहे... अब हमारे बीच नहीं रहे...बहुमुखी प्रतिभा के धनी... एक प्रतिभाशाली अभिनेता, सुंदर, आकर्षक, अपनी खास व्यंग्यात्मक हास्य शैली के लिए मशहूर, वे हम सभी के प्रिय और प्रिय थे... अनगिनत यादें मेरे दिल और दिमाग में उमड़ रही हैं और मुझे भावुक कर रही हैं... रेस्ट इन पीस मेरे जयराज...

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Lillete Dubey (@lilletedubeyofficial)

    आपको कभी भुलाया नहीं जाएगा...ईश्वर करे कि आप स्वर्ग में भी वैसे ही आनंदित हों जैसे आप हम सभी को यहां करते थे...उनकी प्यारी पत्नी स्मिता, बेटियों नायरिका और फ्रेयान और पूरे परिवार के लिए प्यार और प्रार्थनाएं। इस दुखभरे कैप्शन के साथ एक्ट्रेस ने उनकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. एक तस्वीर में लिलेट खुद विजय के साथ फिल्म के एक सीन में दिख रही हैं।

    दिवंगत अभिनेता के परिवार में पत्नी स्मिता कृष्णा और बेटी नायरिका होल्कर हैं। उनकी पत्नी, स्मिता कृष्णा-गोदरेज, प्रतिष्ठित गोदरेज परिवार से संबंध रखती हैं। गोदरेज ग्रुप से ताल्लुक रखने के बावजूद अभिनेता ने हमेशा लो-प्रोफाइल ही मेंटेन करके रखी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 15 दिन में शूट हुआ था Devdas का हिट गाना, जमीन पर लेटकर किया गया था कोरियोग्राफ; 17 अवॉर्ड्स जीतकर रचा इतिहास