विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JFF 2026: धमाल के 'मानव' के स्पिन-ऑफ पर जावेद जाफरी का बड़ा खुलासा, क्या इंद्र कुमार के साथ फिर जमेगी जोड़ी?

Updated: Fri, 21 Aug 2026 06:40 PM (IST)

जागरण फिल्म फेस्टिवल में जावेद जाफरी ने अपनी फिल्म 'शिकायतें' के प्रीमियर पर 'धमाल' के 'मानव' किरदार के स्पिन-ऑफ पर बात की।

News Article Hero Image

अंकित तोमर, नई दिल्ली। एक साल से बेहतरीन सिनेमा, कला और कहानियों का इंतजार कर रहे सिनेप्रेमियों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। जागरण फिल्म फेस्टिवल (JFF) के चार दिवसीय सिनेमाई सफर की शुरुआत के साथ ही अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में सिनेप्रेमियों का उत्साह भी रहा।

इस दौरान कई फिल्में भी दिखाई गईं जिसमें जावेद जाफरी की फिल्म शिकायतें का भई प्रीमियर किया गया। जावेद जाफरी ने फिल्म को लेकर क्या कहा और अपकमिंग मूवी पर दैनिक जागरण संवाददाता अंकित सिंह तोमर के साथ उनकी एक्सक्लूसिव बातचीत।

धमाल क्या कमाल की फिल्म थी। उसमें एक कैरेक्टर बना मानव जो शायद आपको लगा कि शायद इसने वो कर दिखाया है जो शायद जावेद सोच रहा था पहले?

मेरे लिए किरदारों का मतलब एक ऐसा शख्स या पर्सनालिटी बन जाना है जो मैं हूं भी नहीं। इस तरह मैंने अपने किरदारों के जरिए कई लोगों की जिंदगी जी है। जो आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि आप वो हैं। ऐसे कई कैरेक्टर मुझे करने को मिले।

 

मेरी 100% यही कोशिश रहती है कि मैं कुछ नया लेकर आ सकूं। जो राइटर ने लिखा है डायरेक्टर ने सोचा है।

क्या सिनेमा चेंज हो रहा है?

भारत में सिनेमा को महत्व दिया जाता है। वो इससे बहुत कुछ सीखता है। इसलिए सिनेमा की जिम्मेदारी बनती है कि उसे ठीक तरीके से दिखाए। फिल्ममेकर्स की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि एंटरटेनमेंट करें और जो भी दिखाए बहुत अच्छे से करे। लेकिन इंटरनेट चेंज हो रहा है तो लोग खुद से भी क्रास चेक कर लेते हैं।

रियलिटी शो पर वापसी कैसी रही?

बुगी वुगी 17 साल चला। इसके बाद 12 साल के गैप के बाद मैंने वापसी की। मुझे डांस पसंद है। इसके जरिए एक मंच मिल जाता है कि वो अपने टैलेंट को शोकेस करें। ये एक अच्छी फीलिंग होती है।

JAved (6)

क्या आदि-मानव पर आएगी सीरीज?

आजकल तो ऐसा हो गया है ना कि अच्छा ये चली तो फिर अब इसका एक और लाते हैं। हां क्या पता इस सीरीज का स्पिन ऑफ कर दें। आदिमानव एंड इन दोनों को लेके हम आगे बढ़े कुछ सोच है, अब इंदु जी से इंद्र कुमार साहब से आई होप बहुत जल्दी ऐसा हो।

यह भी पढ़ें- JFF 2026: जागरण फिल्म फेस्टिवल का आगाज आज, सिनेमा के हर रंग से होंगे रूबरू

यह भी पढ़ें- JFF 2026: लौट रहा है सिनेमा का बड़ा रंग मंच Jagran Film Festival, 14वें एडिशन में बहुत कुछ, इन सेलेब्स को मिलेगा सम्मान