विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने पहले रोल में मुर्गी बने थे अमिताभ बच्चन, 'बदला अनप्लग्ड' में शाह रुख़ संग खोले कई राज़

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Mon, 04 Mar 2019 02:27 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 05:02 PM (IST)

जब शाह रुख़ ने रिजेक्ट किया अमिताभ बच्चन द्वारा चुना गया बदला का पोस्टर अब लगी क्लास!

अपने पहले रोल में मुर्गी बने थे अमिताभ बच्चन, 'बदला अनप्लग्ड' में शाह रुख़ संग खोले कई राज़
अपने पहले रोल में मुर्गी बने थे अमिताभ बच्चन, 'बदला अनप्लग्ड' में शाह रुख़ संग खोले कई राज़

मुंबई। सभीं जानते हैं कि इस साल Women's Day पर अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अपनी फ़िल्म 'बदला' लेकर आ रहे हैं। अमिताभ और तापसी जैसी बेहतरीन कास्ट के अलावा बॉलीवुड के किंग शाह रुख़ ख़ान का इस फ़िल्म में प्रोड्यूसर होना भी फ़िल्म को स्पेशल बनाता है। फ़िल्म के प्रमोशन को हमेशा अलग और हटके अंदाज़ में प्रमोट करने वाले शाह रुख़ इस बार भी कुछ अलग कर रहे हैं जिसका विडियो अब सामने आ गया है।

बता दें कि शाह रुख़ अमिताभ बच्चन के साथ एक टॉक शो जैसा शो कर रहे हैं जो यूट्यूब पर रिलीज़ होगा। इस शो का नाम है बदला अनप्लग्ड। अमिताभ और शाह रुख़ ने कुछ दिनों पहले ही इस शो की बात अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी और तब से ही इन दो दिग्गजों को साथ देखने का इंतज़ार होने लगा है। और अब शाह रुख़ ने इस शो का पहला एपिसोड रिलीज़ कर दिया है। आंठ मिनट और छह सेकेण्ड के इस एपिसोड में अमिताभ और शाह रुख़ बेहद कैंडिड और मज़ाक के मूड में हैं। कभी एक दूसरे की फिरकी ले रहे हैं तो कभी एक दूसरे के काम की तारीफें कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Good News: करीना कपूर ख़ान फिर बनेंगी मां, बेबी बंप के साथ सामने आई नई तस्वीरें

इस वीडियो में शाह रुख़ ने अमिताभ से यह पुछा है कि उन्हें एक्टिंग करने की कैसे सूझी? इस पर अमिताभ ने बताया कि वो तो प्ले स्कूल के दौरान ही समझ गए थे कि उन्हें एक्टिंग करनी है। अमिताभ ने कहा कि मैं जब प्ले स्कूल में था तब मैं सबसे पहले एक्टिंग की थी, उस समय मुझे एक चिकन (मुर्गी) का रोल मिला था। अमिताभ ने इस शो के दौरान अपने फेमस शहंशाह वाले डायलोग को दोहराया और जब यही डायलोग शाह रुख़ को दोहराने के लिए कहा तो आप यकीन नहीं करेंगे पर शाह रुख़ को बोलती ही बंद हो गई। 

आपको यह बात जानकर भी हैरानी होगी कि फ़िल्म 'बदला' के लिए अमिताभ ने कई पोस्टर्स में से एक पोस्टर का चयन किया था मगर, शाह रुख़ ने उस पोस्टर को रिलीज़ करने से इनकार कर दिया। जब अमिताभ ने मेकर्स से पुछा कि उनका चुना हुआ पोस्टर क्यों रिलीज़ नहीं किया गया तो उन्होने कहा कि शाह रुख़ ने उन्हें मना कर दिया और फिर क्या, इस शो के दौरान अमिताभ ने शाह रुख़ की अच्छी ख्हासी क्लास ले ली। पूरा वीडियो यहाँ देखिये और जानिये शाह रुख़ ने आखिर ऐसा क्यों किया- 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।