Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayan: राजा दशरथ बनेंगे Amitabh Bachchan, नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए फाइनल हुए ये नाम?

    Updated: Mon, 12 Feb 2024 12:17 PM (IST)

    Ramayan पिछले कई दिनों से नितेश तिवारी की फिल्म रामायण चर्चा में है। पहली बार फैंस रणबीर कपूर को एक ऐसे किरदार में देख सकते हैं जो आज से पहले उन्होंने ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'रामायण' की स्टार कास्ट में जुड़ा एक और नाम
    2. नितेश तिवारी की फिल्म को लेकर आई बड़ी अपडेट
    3. अमिताभ बच्चन होंगे 250 करोड़ की फिल्म का हिस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारों में डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' का जबरदस्त बज है। इसकी स्टार कास्ट को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) का नाम राम और सीता के रोल के लिए लगभग फाइनल हो चुका है। इसी के साथ अब अन्य स्टार कास्ट का नाम भी सामने आ रहा है।

    'रामायण' की एक और स्टार कास्ट का खुलासा

    डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बनी है। 350 करोड़ के बजट में बनने वाली इस फिल्म में 'राम' और 'सीता' के अलावा अब राजा दशरथ का रोल निभाने वाले एक्टर का नाम भी सामने आ गया है। 'राम' यानी कि रणबीर कपूर के पिता के रोल में बॉलीवुड के नामी एक्टर को कास्ट किए जाने की चर्चा है।

    यह एक्टर निभाएगा राजा दशरथ का रोल

    ऐसी चर्चा है कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन, राजा दशरथ के रोल में नजर आएंगे। बीते दिनों यह खबर भी आई थी कि उनकी आवाज और बोलने के अंदाज पर भी काम किया जा रहा है। इसके लिए एक अलग से टीम बनाई गई है। साथ ही कॉस्ट्यूम और लोग को भी लेकर खास ध्यान दिया जा रहा है।

    गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Consecration) का न्योता मिला था। 22 जनवरी को अयोध्या में आने के बाद हाल ही में वह दोबारा रामनगरी आए। इस दौरान उन्होंने श्री राम के दर्शन किए।

    खबरें और भी

    'रामायण' की स्टार कास्ट

    रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा केजीएफ स्टार यश भी फिल्म का हिस्सा होंगे। फैंस उन्हें रावण के रोल में देख सकते हैं। इसके अलावा हनुमान के किरदार के लिए सनी देओल का नाम सामने आ रहा है। रकुल प्रीत सिंह फिल्म में शूर्पनखा बन सकती हैं।‌ वहीं, लारा दत्ता कैकेयी के रोल में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी ऑफिशल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

    यह भी पढ़ें: ब्लैक देखने के बाद Amitabh Bachchan के फैन हो गए थे Dilip Kumar, थिएटर के बाहर किया था बिग बी का इंतजार