Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayan: बड़े पर्दे पर भगवान राम बनने के लिए Ranbir Kapoor के सामने बड़ी चुनौती, कर रहे हैं कड़ी ट्रेनिंग?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 08 Feb 2024 01:30 PM (IST)

    Ranbir Kapoor-Nitish Tiwari रणबीर कपूर का नाम मौजूदा समय में रामायण फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। छिछोरे फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में ब ...और पढ़ें

    राम बनने के लिए रणबीर कपूर कर रहे हैं खास तैयारी (Photo Credit-Twitter)
    राम बनने के लिए रणबीर कपूर कर रहे हैं खास तैयारी (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. रामायण में दिखेंगे रणबीर कपूर
    2. फिल्म के लिए एक्टर के सामने बड़ी चुनौती
    3. रणबीर की एनिमल रही मेगा ब्लॉकबस्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor Ramayan: रणबीर कपूर बीते समय से फिल्म रामायण को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। एनिमल की अपार सफलता के बाद रणबीर इस फिल्म में भगवान राम का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे।

    खबर है कि महाकाव्य पर आधरित डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस फिल्म के लिए बतौर कलाकार रणबीर कपूर को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके लिए एक्टर इस समय कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। आइए जानते हैं कि बड़े पर्दे पर भगवान राम बनने के लिए एक्टर किस तरह की तैयारी में हैं। 

    भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर करेंगे ये तैयारी

    फिल्म रामायण रणबीर कपूर के फिल्मी करियर की पहली मैथोलॉजिकल फिल्म होने वाली है। कई बार देखा गया है कि भगवान राम की छवि को स्क्रीन पर उतारने वाले अरुण गोविल जैसे कलाकारों ने एक्टिंग स्कील से लेकर डायलॉग डिलीवरी में कई तरह के बदलाव किए। इस तरह की चुनौतियां अब रणबीर कपूर के सामने आ रही हैं।

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सिल्वर स्क्रीन पर भगवान राम की भूमिका के लिए एनिमल एक्टर वॉयस मॉडलिंग, डायलॉग्स डिलीवरी और शब्दों के उच्चारण को लेकर खास तरह की तैयारी कर रहे हैं।

    आमतौर जिस तरह से रणबीर एक्टिंग करते हैं और संवाद को बोलते हैं, उसकी तुलना में ये काफी अलग होने वाला है। ऐसे में इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि रणबीर कपूर रामायण के लिए कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते हैं। 

    खबरें और भी

    साई पल्लवी ही बनेंगी रामायण में सीता

    हाल ही में इस तरह की खबरें सामने आई थीं कि नितेश तिवारी की रामायण में मां सीता का रोल अदा करने के लिए साउथ एक्ट्रेस को रिप्लेस किया गया है।

    लेकिन अब ये जानकारी सामने आ रही है कि ऐसा नहीं है, साई पल्लवी ही रामायण में जानकी बनती नजर आ सकती हैं। इसके अलावा इस मूवी में यश और सनी देओल भी अहम भूमिका में दिख सकते हैं। 

    ये भी पढ़ें- Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण से बाहर हुईं साई पल्लवी, सीता के रोल के लिए इस हॉट एक्ट्रेस की फिल्म में एंट्री?